Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर राजेश तोमर दिल्ली से गिरफ्तार

Untitled 8 अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर राजेश तोमर दिल्ली से गिरफ्तार

बीते दिनों पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्या राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में की गई थी। इसके बाद से ही हत्या में शामिल लोगों की खोज उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा की जा रही थी। इसके बाद इसके मुख्य आरोपी के तौर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर भी आरोप लगे थे। जिन्होंने प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद अब इसी घटना में आरोपी शूटर राजेश तोमर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्याकांड में क्रॉस फायरिंग में हुआ था घायल

पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की हत्याकांड के मामले में आरोपी राजेश तोमर क्रॉस फायरिंग में घायल भी हुआ था। लेकिन इसके बाद भी यह आरोपी इतना शातिर निकला था की यह मौके से फरार हो गया। इसकी तलाश भी बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश पुलिस को थी। यह है उन शूटर में शुमार था। जिसको मुख्य तौर पर यह कार्य दिया गया था।  जानकारी के अनुसार अजीत सिंह के हत्याकांड में  मुख्य शूटर था , अपने अहम हथियारों के साथ राजधानी लखनऊ में बीते कई दिनों से  रेकी भी कर रहा था| इसके बाद अजीत सिंह हत्याकांड वाले दिन शूटर के निशाने पर अजीत सिंह मुख्य तौर पर थे। इस दौरान स्कूल क्रॉस फायरिंग में यह घायल भी हुआ लेकिन यह मौके से फरार हो गया।

दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार राजेश तोमर अजीत सिंह हत्याकांड में मुख्य शूटर के रूप में आरोपी है। इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश की पुलिस राजेश तोमर की तलाश कर रही थी। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे मालूम चला की राजेश तोमर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।

Related posts

नोटबंदी से बढ़ा महिलाओं का सम्मानः स्वाती सिंह

Rani Naqvi

मेरठ- सपा नेता पिंटू राणा की 13वीं में शामिल हुए शिवपाल यादव

Breaking News

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा में पाये गये कोरोना के लक्षण मेदांता अस्पताल में भर्ती..

Mamta Gautam