featured देश

देश में 24 घंटे में सामने आए चौंकाने वाले मामले, जाने किस राज्य में है कितने मरीज़

बिहार कोरोना 1 देश में 24 घंटे में सामने आए चौंकाने वाले मामले, जाने किस राज्य में है कितने मरीज़

देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों का सिलसिला लगातार जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों के ताजा आंकड़ों रिपोर्ट जारी की है

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों का सिलसिला लगातार जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों के ताजा आंकड़ों रिपोर्ट जारी की है सामने आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में चौंकेन वाले आंकड़े सामने आए है। 24 में घंटे में 34,884 नए मामले सामने आए है। वहीं 671 लोगों ने जान गवाई है। इसके बाद देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 10,38,716 तक पहुंच गई है। जिसमें सक्रीय मामलों की संख्या 3,58,692 हैं। फिलहाल ठीक होने वालों का आंकड़ा 6,53,751 हो गई है। सभी को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा जा चुका है।

अपडेट

केरल में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा का कहना है कि हमारी कोरोना को लेकर हमारी कोशिश है कि हम एक क्लस्टर से दूसरे क्लस्टर ट्रांसमिशन की श्रृखंला को तोड़ सके। हम क्लस्टर को अच्छे से बंद कर रहे हैं। ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाई जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि हमें तटीय क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

https://www.bharatkhabar.com/accident-on-illegal-patna-causing-track-on-patna-gaya/

वहीं हिमाचल में कोरोना के मामलों को लेकर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हिमाचल में आज 12 बजे तक राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1,421 हो गई है। जिसमें से सक्रीय मामलो की संख्या 381 है। वहीं ठीक होने वालों का मामला है 1,014 तक पहुंच गया है इन सभी को छुट्टी देकर घर भेद दिया गया है। वहीं 9 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

पुदुचेरी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 58 नए मामले सामने आए है। वहीं तीन लोग अपनी जान गवा चुके है। अब तक पुदुचेरी में कोरोना के कुल मामले सामने आ चुके हैं। पुदुचेरी में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या  1,066 है। 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में कोरोना मामलो की संख्या 5,187  हो गई है ये संख्य राज्य में आज सुबह साढ़े दस बजे तक सामने आए है। इसमें सक्रीय मामलों की संख्या 2487 है और ठीक होने वाले लोग 2577 हैं। वहीं 46 लोगों का मौत हो चुकी है।

ओडिशा में अब कक कोरोना के मरीजों की संख्या 16,701 हो गई है। जिसमें से 5,259 सक्रीय मामलों की संख्या है। कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 11,330 है। अब तक 86 लोगों की मौत हो गई है।

राजस्थान में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 27,973 हो गई है। जिसमें से 6,737 सक्रिय मामले हैं और 550 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 184 नए मामले सामने आए हैं और 88 लोग ठीक हुए हैं। इस अवधि में चार लोगों की मौत भी हुई है।

Related posts

लखनऊ के बापू भवन में आग लगी या फिर लगाई गई?

shipra saxena

डीयू में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए जल्द शुरू होगा दाखिला, विभिन्न पाठ्यक्रमों का स्कोर कार्ड जारी

Neetu Rajbhar

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन: ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी, जानिए किस टीम से खेलेंगे कौन से खिलाड़ी

Saurabh