Breaking News featured मध्यप्रदेश राज्य

फीका पड़ा शिवराज का जादू, उपचुनाव की दोनों सीटों पर कांग्रेस का लहराया परचम

cong supporters celebrate 2db2924e e4d0 11e7 b094 c21f82b60b0b फीका पड़ा शिवराज का जादू, उपचुनाव की दोनों सीटों पर कांग्रेस का लहराया परचम

भोपाल। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। मध्य प्रदेश की कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर ली है। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज को ये तगड़ा झटका लगा है, हालांकि ये दोनों सीटे हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रही हैं। शिवराज का जादू इस उपचुनाव में फीका पड़ गया है तो वहीं सिंधिया का दबादबा राज्य की सत्ता पर बनता हुआ नजर आ रहा है। मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और बीजेपी उम्मीदवार श्रीमती बाई साहब यादव के बीच था। वहीं कोलारस में कुल 22 उम्मीदवार इस चुनावी समर में है,लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेन्द्र सिंह यादव और बीजेपी के देवेन्द्र जैन के बीच था इन दोनों सीट पर 24 फरवरी वोटिंग हुई थी।cong supporters celebrate 2db2924e e4d0 11e7 b094 c21f82b60b0b फीका पड़ा शिवराज का जादू, उपचुनाव की दोनों सीटों पर कांग्रेस का लहराया परचम

कोलारस और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव पर गहरा असर डाल दिया है। इसके चलते राज्य की सत्ता पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी की सत्ता और 13 साल से सूबे के सीएम शिवराज की कुर्सी पर बन आई है क्योंकि साल के अंत में राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की ये दोनों सीटें कांग्रेस के पास थी। मुंगाबली से महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और और कोलारस से राम सिंह यादव के निधन के चलते उपचुनाव हुआ था। वहीं दूसरी तरफ ओडिशा की बीजेपुर विधानसभा सीट पर उपचुनावों के नतीजों को ऐलान बी हो चुका है। बीजत की रीता साहू ने बीजेपी अशोक को 42 हजार से भी ज्यादा मतों से मात दे दी है।

Related posts

अलविदा 2018- इन पांच गेंदबाजों ने झटके हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

Ankit Tripathi

ताजमहल को तूफान से पहुंचा नुकसान, मीनार की खिड़की का पल्ला टूटा

lucknow bureua

PAK: 26/11 हमले के मास्टरमाइंड को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Hemant Jaiman