featured मध्यप्रदेश राज्य

शिवराज ने रखा समृद्ध मध्यप्रदेश का विजन,अधिकारीयों को दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

शिवराज सिंह शिवराज ने रखा समृद्ध मध्यप्रदेश का विजन,अधिकारीयों को दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

मध्यप्रदेशःमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील और फिर विकसित राज्य बनाने के बाद अब समृद्ध राज्य बनाएंगे। सिंह ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समृद्ध मध्यप्रदेश का विजन शेयर किया।

 

शिवराज सिंह शिवराज ने रखा समृद्ध मध्यप्रदेश का विजन,अधिकारीयों को दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश
शिवराज ने रखा समृद्ध मध्यप्रदेश का विजन,अधिकारीयों को दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

मध्यप्रदेशः स्व-रोजगार से जुड़ेंगे 2 लाख 84 हजार बेरोजगार, बुधनी स्व-रोजगार मेला में शामिल होंगे सीएम

कृषि क्षेत्र में अब उत्पादन की चुनौती लगभग खत्म हो गई हैःशिवराज सिंह

चौहान ने विकास के सभी प्रमुख क्षेत्रों में समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण जैसे बुनियादी क्षेत्रों का रोडमेप पहले ही तैयार है। और इन क्षेत्रों में अच्छी प्रगति हुई है। कृषि क्षेत्र में अब उत्पादन की चुनौती लगभग खत्म हो गई है। अब उत्पादन की गुणवत्ता, खाद्य प्र-संस्करण,  निर्यात, और दोगुना आय बढ़ाने जैसे विषयों पर ध्यान देना होगा। अब दूसरे देशों को भी कृषि उपज निर्यात करने पर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि किसानों को ज्यादा फायदा हो।

संबल योजना के संबंध में अपना विजन बताते करते हुए चौहान ने कहा कि संसाधनों पर गरीबों का अधिकार है और उन्हें मिलना चाहिये

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज़गार सृजन एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण काम है। जितनी संख्या में युवा शिक्षित हो रहे हैं। उसी अनुपात में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्हें रोज़गार के अवसर मिलना चाहिए। रोज़गार अवसरों के सृजन के लिए रचनात्मक तरीके से सोचना होगा। संबल योजना के संबंध में अपना विजन बताते करते हुए चौहान ने कहा कि संसाधनों पर गरीबों का अधिकार है और उन्हें मिलना चाहिये। यह सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देकर गरीबी पर नियंत्रण किया जा सकता है।

मध्यप्रदेशः नीमच जिले में 44 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का सपना साकार करना-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि अब तक मध्यप्रदेश के निर्माण में जो हुआ है। वह अभूतपूर्व है, और इसके अच्छे परिणाम सामने हैं। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का सपना साकार करना है।उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी प्रतिभा और अनुभव का उपयोग करते हुए समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप बनाये।

महेश कुमार यदुवंशी 

 

Related posts

BJP सासंद का दावा, शिवसेना के 45 विधायक हमारे साथ सरकार बनाने के इच्छुक

Rani Naqvi

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, राम मंदिर पर दोस्ताना हल चाहते हैं मुसलमान

mahesh yadav

भारत आगे बढ़ रहा है और पूरा विश्‍व देख रहा है-उपराष्ट्रपति

mahesh yadav