featured धर्म

सोमवार को बन रहा शिव योग, कर लें भोलेनाथ को प्रसन्न

Shiv Aradhna सोमवार को बन रहा शिव योग, कर लें भोलेनाथ को प्रसन्न
शिव योग में शिव की पूजा करने से विशेष महत्व होता है। 5 अप्रैल को सोमवार है और इस दिन शिव पूजा के लिए विशेष योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार सोमवार के दिन शिव योग बना हुआ है।
चैत्र के महीने में शिव जी की पूजा विशेष फलदायी होती है। ऐसा माना जाता है कि शिव योग में भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
भगवान शिव की पूजा करने वाले कभी दुखी नहीं रहते हैं। भोलेनाथ हर संकट से अपने भक्तों को उबारते हैं।  भगवान शिव अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो शिव जी की भक्ति करते हैं उन्हें अन्य ग्रह कभी नहीं सताते हैं।
राहु और शनि नहीं सताते
राहु और शनि यदि जीवन में अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में शिव पूजा से लाभ मिलता है।
इसके साथ ही सोमवार को शिव भगवान के साथ संपूर्ण शिव परिवार की पूजा करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।
5 अप्रैल का पंचांग
विक्रमी संवत्: 2077
मास अमांत: फाल्गुन
मास पूर्णिमांत: चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिन: सोमवार
तिथि: नवमी – 26:20:47 तक
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा – 26:05:17 तक
करण: तैतिल – 14:37:12 तक, गर – 26:20:47 तक
योग: शिव – 16:52:33 तक
सूर्योदय: 06:07:21 AM
सूर्यास्त: 18:41:04 PM
सूर्य राशि: कुम्भ राशि
सूर्य नक्षत्र: शतभिषा
चन्द्रमा: धनु राशि – 08:03:02 तक
द्रिक ऋतु: वसन्त
राहुकाल: 07:41:33 से 09:15:46 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय – अभिजीत मुहूर्त: 11:59:05 से 12:49:20 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 12:49:20 से 13:39:35 तक, 15:20:05 से 16:10:20 तक
कुलिक: 15:20:05 से 16:10:20 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 10:18:35 से 11:08:50 तक
यमघण्ट: 11:59:05 से 12:49:20 तक
कंटक: 08:38:05 से 09:28:20 तक
यमगण्ड: 10:49:59 से 12:24:12 तक
गुलिक काल: 13:58:25 से 15:32:38 तक

Related posts

अमेरिका ने पाक के दो संगठनों को आंतकी सूची में शामिल किया

bharatkhabar

सरकार ने दी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को चेतावनी, गलत खबरों पर लगाएं रोक

mahesh yadav

लखीमपुर खीरी हिंसा : अजय मिश्रा बोले, बेटे के खिलाफ मिलता है कोई सबूत तो मंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा

Neetu Rajbhar