Breaking News featured यूपी

फतेहगढ़ जेल होगा धनंजय सिंह का नया पता, नैनी जेल से किया जायेगा शिफ्ट

फतेहगढ़ जेल होगा धनंजय सिंह का नया पता, नैनी जेल से किया जायेगा शिफ्ट

प्रयागराज: फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट करने के लिए जरूरी तैयारी पूरी की जा रही है, जल्द ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह को वहां भेजा जायेगा। नैनी जेल में बंद अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी की जगह सुरक्षा के चलते बदली जा रही है।

धनंजय सिंह को जान का खतरा

नैनी जेल में अपनी जान को खतरा बताकर धनंजय सिंह ने जगह बदलने की शिफारिश की थी। इसके बाद उसे फतेहगढ़ की जेल में शिफ्ट में किया जा रहा है। गुरुवार को जेल बदलने की योजना है, नैनी जेल में धनंजय सिंह डर के साये में रह रहा था। उनको यहां अपनी जान का खतरा था, इसी बात पर अमल करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

फतेहगढ़ जेल में ही बंद है कई अन्य खूंखार आरोपी

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जिस फतेहगढ़ की जेल में भेजा गया है, उसमें पहले से ही कई बड़े चेहरे मौजूद हैं। जहां अंडरवर्ल्ड डॉन सुभाष ठाकुर और सुनील राठी सजा काट रहे हैं। मुन्ना बजरंगी कांड के मुख्य आरोपी सुनील राठी का यहां होना काफी दिलचस्प होगा। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका पर काफी सवाल खड़े हुए थे, हत्याकांड के पीछे भी मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर धनंजय सिंह का नाम लिया जा रहा था।

नैनी जेल में क्यों खतरा

नैनी जेल में जहां धनंजय सिंह को रखा गया था, वहां पहले से मुख्तार अंसारी और अभय सिंह गैंग के कई लोग पहले से बंद है। इसके अतिरिक्त पश्चिमी यूपी के कई और अपराधी भी यहीं रखे गए हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए धनंजय सिंह फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर जानिए भोलेनाथ से जुड़ी ये बातें, जो बदल देंगी आपका जीवन

Related posts

हिमाचल CM सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे, भड़की NSUI, FIR दर्ज़

Rahul

बिहार के बाहुबली ने दुबारा किया ऐलान, अदालत में करूंगा सरेंडर, पुलिस की किरकिरी

bharatkhabar

आज देश मना रहा Constitution Day, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Hemant Jaiman