लखनऊ। आयोध्या में श्रीराम की भव्य प्रतिमा के बनाने के प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने स्वागत करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यवनाथ को एक पत्र लिखकर कहा कि श्रीराम की प्रतिमा में लगने वाले तरकश के लिए शिया वक्फ बोर्ड चांदी के दस तीन भेंट करेगा।
बता दें कि शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें खबरों से जानकारी मिली है कि प्रदेश सरकार ने आयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव बनाया है। शिया वक्फ बोर्ड इस प्रस्ताव की सरहाना करता है। क्योंकि आयोध्या एक सांस्कृतिक शहर है। वहां भव्य राम की प्रतिमा स्थापित होने से उत्तर प्रदेश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ेगा।
वहीं उनका कहना है कि प्रतिमा स्थापित होता है। तो वक्फ बोर्ड के माध्यम से भगवान राम की प्रतिमा में लगे तरकश के लिए दस चांदी के तीर भेंट किए जाएंगे। भगवान राम ने जिस तरह अपने तीरों से राक्षसों का अंत किया था, उसी तरह आज भारत में आतंकवाद रूपी राक्षसों का अंत किया जाना देश हित में जरूरी है।