featured देश राज्य

शीला दीक्षित को बनाय गया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, माकन ने दी बधाई

शीला दीक्षित .. शीला दीक्षित को बनाय गया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, माकन ने दी बधाई

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन के इसतीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बनाय गया अध्यक्ष। मालूम हो कि अजय माकन के पद से इस्तीफा देने के बाद शीला को दुबारा यह पद मिला है। अजय माकन ने शीला को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। बुजुर्ग नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हैं।

शीला दीक्षित .. शीला दीक्षित को बनाय गया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, माकन ने दी बधाई

इसे भी पढ़ें-शीला दीक्षित नहीं होंगी कांग्रेस से सीएम पद की दावेदार

अध्यक्ष बनाए जाने पर 80 साल की शीला दीक्षित ने कहा, ‘पार्टी ने जिम्मेदारी दी उसके लिए शुक्रिया। उन्होंने कहा कि उम्र पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगी। नना ही गठबंधन पर कोई कमेंट नहीं करूंगी जब तक फाइनल नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि अभी गठबंधन केवल मीडिया में है।’ गौरतलब है कि शीला दीक्षित वर्ष 1998 से 2013 तक लगातार 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं हैं। वह 2014 में केरल की राज्यपाल भी रह चुकीं हैं। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको के हवाले से खबर है कि शीला दीक्षित को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के अलावा 3 प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी चुने गये हैं।

अजय माकन ट्वीट-

कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने वाले नेता हैं देवेंद्र यादव, राजेश लिलोथिया और हारून युसूफ। अजय माकन ने पिछले साल सितंबर में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नामों पर चर्चा हो रही थी। पिछले दिनों दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कहा था कि अजय माकन ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके इस्तीफे को पेंडिंग में रखा था, लेकिन अब उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज

शीला दीक्षित को बधाई देते हुए माकन ने ट्वीट पर लिखा कि शीला दीक्षित जी को पुन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं। उनके आधीन, मुझे संसदीय सचिव एवं कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करके सीखने का सुअवसर मिला। मुझे विश्वास है कि शीला जी की अगुआई में हम, मोदी, केजरीवाल सरकारों के विरोध में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Related posts

जाने क्या है जन्माष्टमी पर पूरा कार्यक्रम, कब होंगे दर्शन और कब की जाएगी आरती

Rani Naqvi

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र काशी को देंगे बड़ी सौगात

Rahul

नए साल पर अपने पति लालू से मिलने रांची जेल जा सकती हैं राबड़ी

Breaking News