featured धर्म

Sheetala Saptami 2022: शीतला सप्तमी का व्रत आज, इस व्रत कथा के पाठ से मिट जाएंगे सभी कष्ट

शीतला सप्तमी Sheetala Saptami 2022: शीतला सप्तमी का व्रत आज, इस व्रत कथा के पाठ से मिट जाएंगे सभी कष्ट

मां शीतला के लिए शीतला सप्तमी (Sheetala Saptami) का व्रत रखा जाता है। शीतला सप्तमी होली के 7 दिन बाद मनाई जाती है। इस बार यह त्यौहार 24 मार्च यानी आज मनाया जाएगा। कुछ भक्त शीतला माता के लिए शीतला सप्तमी (Sheetala Saptami) तो कुछ शीतला अष्टमी का व्रत रखते हैं। मान्यता के अनुसार श्रद्धा भाव से मां शीतला का व्रत व पूजन करने वाले लोगों के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि मां शीतला अपने भक्तों को सभी रोगों से मुक्ति दिलाती है। तो आइए जानते हैं शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की कैसे करें पूजा 

शीतला सप्तमी पूजन विधि
  • नियमानुसार शीतला सप्तमी की सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर व्रत आरंभ किया जाता है। 
  • इस दिन मां शीतला की पूजा करने वाले घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। माता को भोग लगाने के लिए एक दिन पहले ही भोग तैयार कर लिया जाता है।
  • पूजा से 1 दिन पहले रात की बस तरह-तरह के पकवान तैयार करते हैं जैसे पूरी, चावल, हलवा आदि।
  • मां शीतला को भोग लगाने के बाद प्रसाद का सेवन किया जाता है।
  • शीतला अष्टमी पर मां शीतला के मंत्र ‘वन्देऽहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बरराम्, मार्जनीकलशोपेतां शूर्पालंकृतमस्तकाम्’ का जाप करना चाहिए।
  • मां शीतला के मंत्रों का जाप तुलसी से बनी माला के साथ करना शुभ माना जाता है।
  • मां शीतला की पूजा उनकी प्रतिमा के सामने करनी चाहिए।
  • मां शीतला की व्रत कथा सुनना काफी शुभ माना जाता है।
मां शीतला की व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार एक गांव में एक औरत रहा करती थी और शीतला माता की भक्त थी और उनका व्रत रखती थी। उस गांव में अन्य लोग मां शीतला का व्रत नहीं रखते थे और ना ही उन पर विश्वास करते थे। 1 दिन गांव में आग लग गई। तो मां शीतला की भक्तों के घर को छोड़कर सभी झोपड़िया जल गईं। जब इसके कारण का पता चला तो सभी समझ गए कि माता शीतला की पूजन करने के चलते ऐसा हुआ है। और उसी वक्त से लोगों ने माता शीतला का पूजन करना आरंभ कर दिया। 

Related posts

पाकिस्तान ने एक बार फिर किया जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में बिना उकसावे के युद्धविराम का उल्लंघन

Rani Naqvi

आनंद एल राय के निर्देशन में बनेंगी वर्ल्ड चेस चैम्पियन की बायोपिक, जानें कौन हैं विश्वनाथ आनंद

Aman Sharma

जल्द चमकेंगे देश के रेलवे स्टेशन

kumari ashu