Breaking News दुनिया देश राज्य

पंजाबः दिन निकलते ही शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

d058a65e 1aa1 4f15 a3ba 23859149cba9 पंजाबः दिन निकलते ही शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

पंजाब। जुर्म की खबरों का सिलसिला दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन इन खबरों में इजाफा देखने को मिल रहा है। ये सिलसिला यूहीं चलता रहेगा जब तक आम जनता दंबगोे से लड़ने में खुद सक्षम नहीं होगी। ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला आज सुबह पंजाब के तरनतारन से आया है, जहां शौर्य चक्र विजेता काॅमरेड बलविंदर सिंह की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बता दें कि मामला पंजाब के थाना क्षेत्र भिखीविंड का है, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने सुबह सात बजे घर में घुसकर काॅमरेड बलविंदर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग उस तरफ दौड़े, लेकिन जब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। काॅमरेड की मौत के बाद परिवार में शौक की लहर दौड़ पड़ी। घटना की जानकारी होने के बाद डीएसपी राजबीर सिंह और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब परिवार वालों से पूछताछ की तो उसमेें मृतक के भाई रंजीत सिंह ने संदेह जताया कि यह आतंकी हमला हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि बलविंदर सिंह समीप में एक स्कूल चलाते थे। उन पर करीब एक साल पहले भी कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था। पुलिस इस मामले में अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है। हालांकि कुछ समय पहले उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी।

आखिर कौन थे काॅमरेड बलविंदर सिंह-

बलविंदर सिंह के जीवन पर कई टेली फिल्में भी बनाई गई थी। बलविंदर सिंह ने आतंकवादियों को लोहे के चने चबाए। वे आतंकवादियों से बड़ी ही बहादुरी के साथ मुकाबला करते थे। काॅमरेड पर लगभग 20 बड़े हमले हुए। उन्होंने हैंड ग्रेनेड और राॅकेट लांचरों के साथ हमला करने वाले कई आतंकवादियों कोे मार गिराया था। जिसके बदले उन्हें 1993 में राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। परिवार द्वारा बलविंदर की मौत के पीछे आतंकी कारण बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तालाश जारी है, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई सबूत हााि नहीं लगा हैं।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम दिया संदेश, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

Rahul

उप्रः फतेहपुर के हुसैन गंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में की हत्या

mahesh yadav

चारा घोटाला: चौथे मामले में आ सकता है फैसला, बढ़ सकती है लालू की मुश्किलें

Rani Naqvi