Uncategorized

बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की तेजस्वी यादव की तारीफ, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

shatrughn sinha बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की तेजस्वी यादव की तारीफ, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में पार्टी लाइन से अलग अपने बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले बिहार से बीजेपी सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।

 

shatrughn sinha बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की तेजस्वी यादव की तारीफ, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

 

एनडीए गठबंधन को लताड़ लगाते हुए बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार(2 जून) को कहा कि चुनावी मौसम आते ही एनडीए के लोग घड़ियाली आंसू बहाने लगे हैं। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार और केंद्र दोनों ही जगहों पर एनडीए की सरकार है, तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग सीएम नीतीश कुमार क्यों कर रहे हैं?

 

आज सुबह लगातार कई ट्वीट कर शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। एक ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘एनडीए गठबंधन के मेरे प्रिय दोस्तों! अपने राज्य बिहार के लिए काम करना और बेहतर प्रदर्शन शुरू कीजिए…अन्यथा तेजस्वी यादव रूपी अर्जुन कब्जा करने को तैयार है। क्योंकि तेजस्वी की चुनौती अब पूरे बिहार में गूंजने लगी है। जय बिहार। जय हिन्द।’

 

बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर निशाना साधा हो। शत्रुघ्न सिन्हा कई मुद्दों पर पार्टी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते रहें है। अभी हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था, साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की थी।

 

बता दें कि, अभी हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि “नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रम्प से माँग रहे है क्या? जनता को बेवक़ूफ़ समझा है क्या? सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है क्या? नीतीश चाचा, चंद्रबाबु नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख बतियाईयें। बिहार का हक़ माँग रहे है कौनो भीख नहीं।”

 

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पुरानी मांग को दोबारा उठाते हुए केंद्र सरकार से तत्काल इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया। नीतीश कुमार ने मंगलवार को ब्लॉग लिखकर बिहार को किन कारणों से स्पेशल स्टेटस दिया जाना चाहिए इस बारे में विस्तार से लिखा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी थी।

 

Related posts

भूमिहार मतदाताओं ने बढ़ाई बेगूसराय की मुश्किलें, गिरिराज सिंह-कन्हैया कुमार में नजदीकी मामला

bharatkhabar

bharatkhabar

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा का B’DAY आज, शेयर की ऐसी फोटो कि झूम उठे फैंस

Shailendra Singh