Breaking News featured बिहार राज्य

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की नीतीश कुमार को नसीहत, ‘NDA के साथियों काम शुरू करो, नहीं तो तेजस्वी तैयार है’

शत्रुघ्न सिन्हा

अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के निशाने पर इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘‘मित्रों’’ अब काम शुरू कर दो वरना ‘‘अर्जुन’’ सत्ता हथियाने को तैयार है, क्योंकि तेजस्वी यादव की चुनौती अब उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है।

 

शत्रुघ्न सिन्हा

 

उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘‘मित्रों’’ अब काम शुरू कर दो वरना ‘‘अर्जुन’’ सत्ता हथियाने को तैयार है, क्योंकि तेजस्वी यादव की चुनौती अब उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है।

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘जैसे-जैसे आम चुनाव दस्तक देना शुरू कर रहे हैं वैसे वैसे घड़ियाली आंसू गिरने शुरू हो गए हैं और नाटक फिर शुरू हो गया है। बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन (राजग) केंद्र की अपनी ही राजग सरकार से राज्य के लिए एक बार फिर विशेष दर्जे की मांग कर रहा है और वह भी खुलेआम।’

 

एनडीए गठबंधन को लताड़ लगाते हुए बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार(2 जून) को कहा कि चुनावी मौसम आते ही एनडीए के लोग घड़ियाली आंसू बहाने लगे हैं। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार और केंद्र दोनों ही जगहों पर एनडीए की सरकार है, तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग सीएम नीतीश कुमार क्यों कर रहे हैं।

आज सुबह लगातार कई ट्वीट कर शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। एक ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘एनडीए गठबंधन के मेरे प्रिय दोस्तों! अपने राज्य बिहार के लिए काम करना और बेहतर प्रदर्शन शुरू कीजिए…अन्यथा तेजस्वी यादव रूपी अर्जुन कब्जा करने को तैयार है। क्योंकि तेजस्वी की चुनौती अब पूरे बिहार में गूंजने लगी है। जय बिहार। जय हिन्द।’

बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर निशाना साधा हो। शत्रुघ्न सिन्हा कई मुद्दों पर पार्टी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते रहें है। अभी हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था, साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की थी।

 

बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की तेजस्वी यादव की तारीफ, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

शत्रुघ्न सिन्हा

बता दें कि, अभी हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि “नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रम्प से माँग रहे है क्या? जनता को बेवक़ूफ़ समझा है क्या? सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है क्या? नीतीश चाचा, चंद्रबाबु नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख बतियाईयें। बिहार का हक़ माँग रहे है कौनो भीख नहीं।”

 

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पुरानी मांग को दोबारा उठाते हुए केंद्र सरकार से तत्काल इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया। नीतीश कुमार ने मंगलवार को ब्लॉग लिखकर बिहार को किन कारणों से स्पेशल स्टेटस दिया जाना चाहिए इस बारे में विस्तार से लिखा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी थी।

Related posts

इस क्लब ने की दो कन्याओं के विवाह में मदद, 5100 रुपये के दो चैक एवं उपहार किए भेंट

Trinath Mishra

जानें क्यों भारत की जेल में मेहमान बना पाकिस्तान जासूस?

shipra saxena

97 लाख के पार पहुंची देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में आए 26 हजार से अधिक मामले

Trinath Mishra