मुख्यमंत्री कार्यालय से आई एक खबर ने सबको चौंका दिया है। खबर है कि शत्रुघ्न सिंह को सीएम तीरथ का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। जिन्होने कल मुख्य सूचना आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद खबर थी कि वो सीएम तीरथ सिंह रावत के साथ उनकी टीम में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि शत्रुघ्न सिंह को सीएम का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। जिसकी अवधि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 28/02/2022 या जबतक सीएम चाहे और उनका कार्यकाल रहेगा तकतक जारी रहेगी।
कल इस्तीफा देकर सबको चौंकाया
दरअसल शत्रुघ्न सिंह ने कल इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। क्योंकि उनका कार्यकाल बतौर मुख्य सूचना आयुक्त नवंबर 2021 तक था। हालांकि सबको उम्मीद थी की उनको अब बेहतर पद मिलेगा। क्योंकि उनकी छवि एक कर्मठ और योग्य अधिकारी की रही है।
कौन हैं शत्रुघ्न सिंह ?
1983 बैच के IAS अधिकारी शत्रुघ्न सिंह 2015 में उत्तराखंड में मुख्य सचिव बनाए गए थे। यही नहीं उन्होने केंद्र में भी लंबे समय तक काम किया है। और पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के शासनकाल में भी शत्रुघ्न सिंह ने विशेष जिम्मेदारी संभाली थी। जिसके बाद ही वो उत्तराखंड के मुख्य सचिव बनाए गए थे।