मनोरंजन शख्सियत

सादगी भरी शख्सियत थे शशि कपूर

sh 4 सादगी भरी शख्सियत थे शशि कपूर

मुंबई। कल बॉलीवुड में शोक की लहर तब छा गई जब शशि कपूर के निधन की खबर आई। पूरा बॉलीवुड उन्हें श्रद्धांजलि देने में लग गया। सोशल मीडिया पर इस वक्त शशि कपूर की ही बातें चल रही है। कोई उनके गाने शेयर कर रहा है तो कोई उनके फिल्मों के डॉयलाग याद कर रहा है। मेरे पास मां है….डॉयलाग से अमिताभ बच्चन का मुंह बंद कर देने वाले शशि कपूर को बिग बी ने भी याद किया। आईए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से-

Sh 1 सादगी भरी शख्सियत थे शशि कपूर

शशि कपूर को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि शशि कपूर की याद्दाश्त बेहद मजबूत थी। अमिताभ ने बताया कि शशि कपूर उन्हें बबुआ कहकर बुलाते थे। अमिताभ ने बताया कि वो शशि कपूर से प्रभावित थे, उनकी हेयरस्टाइल, उनका बिहेवियर कॉपी करते थे। अमिताभ ने बताया कि उन्हें शशि कपूर के घुंघराले बाल जो बड़ी बेतरतीबी से उनके माथे पर और कान के पास बिखरे रहते थे, बहुत पसंद थे।

अपनी मनमोहक मुस्कान से पर्दे पर जादू बिखेर देने वाले शशि कपूर के जिंदगी और पर्दे दोनो के किस्से ही बेहद रोचक थे।शशि कपूर भारत के शुरूआती एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश और अमेरिकी फ़िल्मों में भी काम किया। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया है।

 

sh 3 सादगी भरी शख्सियत थे शशि कपूर

शशि कपूर को राज कपूर टैक्सी एक्टर कहकर बुलाते थे। इसके पीछे वजह ये थी कि शशि कपूर एक ही टाइम पर घर से निकलते, अलग-अलग स्टूडियों में फिल्म की शूटिंग करते और रात के 2 बजे तक घर लौट आते थे। शशि कपूर सादगी पसंद इंसान थे। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी कमाई से बंगले खरीदे, ना कोई फार्म हाउस बल्कि उन पैसों से समाजिक सरोकार की फिल्में ही बनाई।

sh 2 सादगी भरी शख्सियत थे शशि कपूर

कपूर खानदान जैसे बड़े परिवार में एक से एक बड़े कलाकार ने जन्म लिया, लेकिन सबसे खास बात रही कि हर एक्टर की अपनी अलग पहचान रही। उन्हें में एक थे शशि कपूर। अपने अलग तरह की डॉयलाग डिलवरी, दिलकश मुस्कान और दमदार एक्टिंग से उन्होंने हिंदी सिनेमा पर कई साल तक राज किया। आज शशि कपूर हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को जो याद दी है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Related posts

अब दीपिका बनी फिल्म पद्मावती की शूटिंग रुकने का कारण

kumari ashu

शाहरूख खान को नहीं आती इंग्लिश, एडमिशन फॉर्म हुआ वायरल

kumari ashu

पद्मावत विरोध में टोल प्लााजा पर तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vijay Shrer