बिज़नेस

शेयर बाजार के सेंसेक्स में आई 263 अंक की गिरावट

sheyar markit शेयर बाजार के सेंसेक्स में आई 263 अंक की गिरावट

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 262.78 अंकों की गिरावट के साथ 25,979.60 पर और निफ्टी 82.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,979.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 18.31 अंकों की गिरावट के साथ 26224.07 पर खुला और 262.78 अंकों या 1.00 फीसदी गिरावट के साथ 25,979.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26248.45 के ऊपरी और 25940.14 के निचले स्तर को छुआ।

sheyar_markit

सेंसेक्स के 19 में से 3 शेयरों में तेजी रही। आईटीसी (0.51 फीसदी), एशियन पेंट (0.38 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.19 फीसदी) में तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – अडानी पोर्ट्स (3.60 फीसदी), टाटा स्टील (3.09 फीसदी), ओएनजीसी (3.03 फीसदी), भारती एयरटेल (2.98 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.12 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 17.45 अंकों की कमजोरी के साथ 8,043.85 पर खुला और 82.20 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 7,979.10 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 176.07 अंकों की गिरावट के साथ 11808.57 पर और स्मॉलकैप 149.06 अंकों की गिरावट के साथ 11801.82 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (2.78 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.09 फीसदी), दूरसंचार (1.95 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.90 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.70 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 619 शेयरों में तेजी और 2,043 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 133 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Related posts

अंबानी फैमिली को मिली धमकी, घर के बाहर कार में मिली चिट्ठी, ”ये तो ट्रेलर है, पूरा इंतजाम हो गया’

Yashodhara Virodai

पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच से करीब 9.9 करोड़ रुपए का एक और फ्रॉड आया सामने

Rani Naqvi

कच्चे तेल की कीमत 44.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल

bharatkhabar