बिज़नेस

शेयर बाजार : सेंसेक्स 119 अंक लुढ़का

sheyar markit शेयर बाजार : सेंसेक्स 119 अंक लुढ़का

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 119.01 अंकों की गिरावट के साथ 26,759.23 पर और निफ्टी 30.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,243.80 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 51.45 अंकों की मजबूती के साथ 26,929.69 पर खुला और 119.01 अंकों या 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 26,759.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,009.61 के ऊपरी और 26,733.33 के निचले स्तर को छुआ।

sheyar markit शेयर बाजार : सेंसेक्स 119 अंक लुढ़का

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 8.05 अंकों की तेजी के साथ 8,281.85 पर खुला और 30.00 अंकों या 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 8,243.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,306.85 के ऊपरी और 8,233.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 33.91 अंकों की गिरावट के साथ 12,321.72 पर और स्मॉलकैप 53.14 अंकों की गिरावट के साथ 12,440.33 पर बंद हुआ।

Related posts

Hyundai Alcazar: हुंडई अल्काजार शानदार फीचर्स से है लैस, जानिए क्यों बाकियों से अलग है

Saurabh

नोटबंदी का नहीं किया कभी समर्थन: पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

Rani Naqvi

Share Market Today: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी तेजी

Rahul