featured देश राजस्थान राज्य

शरद यादव ने दिया विवादित बयान,’वसुंधरा को आराम दो, बहुत मोटी हो गईं हैं’

शरद यादव ने दिया विवादित बयान,'वसुंधरा को आराम दो, बहुत मोटी हो गईं हैं'

शरद यादव विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा का पुराना नाता रहा है। आपोक बता दें कि 24 जनवरी 2017 को शरद यादव ने कहा था कि वोट की इज्जत बेटी की इज्जत से बड़ी होती है।इसके बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि जैसे लोग बेटी से प्यार करते हैं। वैसा ही उन्हें वोट से भी प्यार करना चाहिए।पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की है।

 

शरद यादव ने दिया विवादित बयान,'वसुंधरा को आराम दो, बहुत मोटी हो गईं हैं'
शरद यादव ने दिया विवादित बयान,’वसुंधरा को आराम दो, बहुत मोटी हो गईं हैं’

 

राजस्थान के अलवर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शरद यादव ने कहा कि राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे मोटी हो गईं हैं।यादव ने कहा कि वसुंधरा को अब आराम दिया जाना चाहिए। वहीं वसुंधरा को शरद यादव ने मध्य प्रदेश की बेटी भी बताया।

इसे भी पढे़ःलोकसभा चुनाव के बाद तय करेंगे पीएम का चेहरा: शरद यादव

आपको बता दें कि शरद यादव अलवर की मुंडावर सीट पर कांग्रेस गठबंधन के कैंडिडेट के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए शरद यादव ने कहा कि “यह वसुंधरा इसको आराम दो, बहुत थक गई हैं।बहुत मोटी हो गई है,पहले पतली थी।हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है।” शरद यादव की टिप्पणी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई है। शरद यादव ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने कीऔर वसुंधरा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

इसे भी पढे़ंःशरद यादव की सीट पर हो जल्द चुनाव-जेडीयू

आपको बता दें कि विवादित बयानों से शरद यादव काफी पहले से संबंध रखते आए हैं। वर्ष 2017 में शरद यादव ने कहा था कि वोट की इज्जत बेटी की इज्जत से बड़ी होती है।इस बयान पर बाद में सफाई देते हुए कहा था कि ”जैसे लोग बेटी से प्यार करते हैं, वैसा ही उन्हें वोट से भी प्यार करना चाहिए”। अगस्त 2016 में शरद यादव ने कांवड़ियों पर भी विवादित बयान दिया था। ‘इस भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में कितनी बेरोजगारी है’।

महेश कुमार यादव

Related posts

अखिलेश सरकार ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

bharatkhabar

फतेहपुर में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाएंगे, लोगों को बीमारी से बचाएंगे

Shailendra Singh

देश की राजधानी दिल्ली में तेज आंधी तूफान के साथ  महसूस किए गए भूकंप के झटके

Shubham Gupta