Breaking News उत्तराखंड

उत्तराखण्ड स्त्री शक्ति सम्मान पाने पर शन्ति ठाकुर का जोरदार स्वागत, लोगों ने बजाए ढोल-नगाड़े

ritu rautela purskar uk उत्तराखण्ड स्त्री शक्ति सम्मान पाने पर शन्ति ठाकुर का जोरदार स्वागत, लोगों ने बजाए ढोल-नगाड़े

बड़कोट। यमुनाघाटी की बेटी व ग्लेशियर लेडी के नाम से प्रसिद्ध महिला शान्ति ठाकुर को हाल ही में उत्तराखण्ड स्त्री शक्ति सम्मान तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों में हर्ष का माहौल है और यह स्पष्ट से देखा गया कि लोगों में कितना उत्साह है।

शान्ति ठाकुर के बड़कोट आगमन पर परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने उत्तरकाशी जिले के लिए इन लम्हों को गौरवशाली लम्हें बताया।

शान्ति ठाकुर को उत्तराखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए तीलू रौतेली सम्मान दिया गया है। यमुनाघाटी की इस महिला ने अपने जीवन के कठिन परिश्रमों में भी महिलाओं के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रही। शान्ति ठाकुर मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र मोरी ब्लॉक की रहने वाली है, जहां महिला शिक्षा को लेकर बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अपने घर से दूर बड़कोट व उत्तरकाशी रह कर जिले की सभी महिलाओं के हकों की लड़ाई लड़ी। शान्ति ठाकुर आज भी मीडिया से अपने संबोधन में अपनी नाराजगी जाहिर की।

Related posts

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का यूपी दौरा, जानिए क्या है रणनीति

Aditya Mishra

धौलपुर बस स्टैंड पर बम की खबर से हड़कंप

Saurabh

बीएसएफ ने पकड़ी 7 करोड़ की टोके गेको छिपकली, तस्कर फरार

Trinath Mishra