गोवा के पूर्व एमपी शांताराम नाईक क शिनवार को देहांत हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। 73 वर्षीय शांताराम को दिल का दौरा पड़ने के बाद त्रिमूर्ति अस्पताल में रखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अंत्येष्टि कल की जाएगी।
बता दें कि नाईक दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में गोवा कांग्रेस का नेतृत्व किया। उन्होंने साल 1967 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, जब वह कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
Goa: Former Congress MP Shantaram Naik passed away in Margao this morning, after suffering a heart attack. pic.twitter.com/JEDS0TFDg6
— ANI (@ANI) June 9, 2018
उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई महीने में कांग्रेस ने शांताराम नाईक को लुईजिन्हो फलेरियो के स्थान पर गोवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। दरअसल राज्यसभा सांसद के तौर पर नाईक का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है।