featured बिहार

7 घंटे से ज्यादा पूछताछ करने के बाद ईडी अधिकारियों के साथ गए शैलेश कुमार

WhatsApp Image 2017 07 08 at 4.37.18 PM 7 घंटे से ज्यादा पूछताछ करने के बाद ईडी अधिकारियों के साथ गए शैलेश कुमार

बेनामी संपत्ति मामले में लालू यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को सीबीआई की छापेमारी के बाद लालू यादव की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसी कड़ी में अब लालू यादव के दामाद शैलेश कुमार पर भी ईडी का शिकंजा लग गया है। ईडी ने शनिवार को शैलेश कुमार से करीब सात घंटे तक पूछताछ की है। ईडी की पूछताछ करने के बाद ईडी के अधिकारी शैलेश कुमार को अपने साथ ले कर गए हैं। जानकारी के अनुसार ईडी शनिवार सुबह से ही शैलेश कुमार से पूछताछ कर रही थी।

WhatsApp Image 2017 07 08 at 4.37.18 PM 7 घंटे से ज्यादा पूछताछ करने के बाद ईडी अधिकारियों के साथ गए शैलेश कुमार

ईडी के अधिकारियों ने करीब 7 घंटे शैलेश कुमार से पूछताछ की है। ईडी के अधिकारी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार को दिल्ली सरला विला से अपने साथ लेकर गए हैं। जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार से सुबह 8 बजे से पूछताछ की जा रही थी और पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी शैलेश कुमार को अपने साथ लेकर गए हैं। जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी के अधिकारी मीसा भारती और शैलेश कुमार से पूछताछ कर रहे थे। जानकारी है कि शैलेश कुमार पर निजी कंपनियों से पैसों को सफेद कराने और पैसों के लेन-देन का आरोप लगाया गया है।

वही ईडी अधिकारियों ने मीसा भारती के दिल्ली में तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी अधिकारियों ने मीसा भारती सैनिक फार्म, घिटोरनी, बिजवासन में छापेमारी की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सैनिक फार्म, घिटोरनी, बिजवासन  में की गई छापेमारी के बाद अधिकारियों को कई सारे जरूरी दस्तावेज हाथ लगे हैं। दस्तावेजों के साथ साथ अधिकारियों को और भी कई सारी जरूरी चीजें हाथ लगी हैं।

वही दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव पर लगातार बेनामी संपत्ति को लेकर घेरे हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुशील मोदी लगातार बेनामी संपत्ति के मामले में लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथों ले रहे थे और उनपर लगातार बेनामी संपत्ति का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सुशील मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लालू यादव पर आए दिन हो रही कार्रवाई से बाद तो अब ऐसा लगने लग गया है कि उनके बचने की उम्मीद काफी कम हो गई है। अब तो ऐसा लगने लग गया है कि लालू यादव बेशक से चाहे जितने आरोप बीजेपी पर लगा ले लेकिन अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वह सबके सामने आने ही वाला है।

Related posts

विक्की और कैटरीना आज दोपहर को लेेंगे सात फेरे, ये होगा समय

Rahul

अफवाह निकली लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर फायरिंग की खबर

bharatkhabar

राजपूतों के साथ सभी समाज के लोगों ने चित्तौड़ गढ़ में डाला डेरा, फिल्म को बैन करने की मांग

Breaking News