भारत खबर विशेष

51 के हुए किंग खान…तस्वीरों में देखिए डिफ्रेंट लुक्स

sharuk 14 51 के हुए किंग खान...तस्वीरों में देखिए डिफ्रेंट लुक्स

नई दिल्ली। बॅालीवुड में ‘किंग खान और रोमांस किंग के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरूख खान आज 51 साल के हो गए है। शाहरूख आज के समय में बॅालीवुड का वो सितारा हैं जो किसी भी फिल्म को हिट करने के लिए काफी है। शाहरूख का जन्म 2 नवम्बर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता ताज मोहम्मद खान एक स्वतंत्रता सेनानी थे। शाहरूख ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल से की है। शाहरूख ने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री भी ली है।

‘दिल दरिया’ टी वी सीरियल से की शुरुआत:-

शाहरूख ने अपने करियर की शुरूआत ‘दिल दरिया’ टी वी सीरियल से की थी जिसमें उन्होंने एक फौजी का रोल प्ले किया था। सिनेमा जगत में शाहरूख की एंट्री 1992 में दीवाना के साथ हुई जिसमें दिव्या भारती के साथ उनकी जोड़ी ने काफी सुर्खियां बंटोरी।

%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%aa

कुछ कुछ होता है फिल्म ने दोस्ती को दिया एक नया मुकाम:-

कुछ कुछ होता है में राहुल और अंजली की जोड़ी शाहरूख और काजोल आज भी पर्दे की सबसे हिट आनस्क्रीन जोड़ियों में से एक है।

sharuk_7

वीर-जारा फिल्म में निभाई दमदार  एयर फोर्स आफीसर की भूमिका:-

भारत पाकिस्तान के रिश्तों पर आधारित फिल्म वीर जारा में शाहरूख एक एयर फोर्स आफीसर की भूमिका में नजर आए जिसे पाकिस्तान से भारत आई जारा हयात खान से प्यार हो जाता है।

sharuk_9

आज भी लोगों के दिलों में राज करती है ये फिल्म:-

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की सिमरन और राज ने सभी के दिलों पर एक अलग ही जगह बनाई है। फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी थी।

sharuk_8

‘चक दे इंडिया’ में निभाई हॅाकी कोच की भूमिका:-

यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्मों से हटकर शाहरूख ने ‘चक दे इंडिया’ में एक हॅाकी कोच के रोल में आए। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच कीफी सराहा गया।

shahइस फिल्म के जिरिेए फैलाई खुशियांं:-

धर्मा प्रोडकशन्स के बैनर में बनी फिल्म ‘कल हो न हो’ साल 2003 की बेस्ट फिल्म में से एक थी। फिल्म एक ट्रेजेडी लव स्टोरी पर बेस्ड थी जिसमें शाहरूख अमन माथुर नाम के कैरेक्टर में थे जो हर तरफ खुशियां फैलाता है और जिंदगी को पूरी तरह से जीता है।

sharuk_10

और आइ एम नॉट ए टेरिस्ट डॉयलॉग हुआ फेमस:-

फिल्म माई नेम इज खान में शाहरुख खान ने रिजवान खान नाम के एक मुसलमान लड़का का कैरेक्टर प्ले किया इस फिल्म में शाहरूख को एक कलाकार के रूप में अलग ही पहचान दिलाई। फिल्म साल 2010 की सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्म थी।

sharuk_11

बिग बी के बेटे बने शाहरुख:-

फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में अमिताभ बच्चन जैसे महान अभिनेता के होने के बावजूद भी शाहरूख ने अपने टेलेन्ट की अलग ही पहचान बनाई।

sharuk_4

शाहरूख ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बॅालीवुड में बिना किसी गॅाडफादर के अपनी पहचान बनाई है, एक मध्यम परिवार से आने वाले शाहरूख, आज के समय में एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके लाखों करोड़ो फैन्स दुनिया के हर कोने में हैं।

Related posts

MCD ने सड़कों पर निर्माण सामग्री और मलबा रखने पर उठाया सख्त कदम

Trinath Mishra

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री को दे रहे नया रोजगार, अब रानी चटर्जी की चर्चा जोरों पर

bharatkhabar

98 प्रतिशत पेयजल भूजल स्त्रोत पर आधारित, भूजल स्तर में सुधार की जरूरत

Trinath Mishra