featured देश मनोरंजन

आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान को मिली राहत, बेटे की चिंता में खाना पीना किया था कम

SRK आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान को मिली राहत, बेटे की चिंता में खाना पीना किया था कम

बाॅलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उनको जमानत नहीं मिल रही थी। उनके केस को पहले सतीश मानशिंदे औऱ अमित देसाई संभाल रहे थे। ये दोनों आर्यन को जमानत नहीं दिला सके जिसके बाद भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल और देश के जाने मान वकील मुकुल रोहतगी को केस संभालने की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने मजबूत दलीलों को बाॅम्बे हाईकोर्ट के समक्ष रखा। कोर्ट ने आर्यन खान को कल जमानत दे दी है। आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान ने वकीलों के साथ एक फोटो साझा की जिसमें शाहरूख मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। बेटे को जमानत नहीं मिलने पर शाहरुख खान काफी दुखी हो गए थे।

भारत के मशहूर वकील मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान को जमानत दिलवाई। इसके बाद उन्होंने किंग खान को भी बधाई दी है। आर्यन खान की जमानत को लेकर शाहरुख खान काफी समय से परेशान थे। उन्होंने खाना पीनी भी छोड़ दिया था।

आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से शाहरुख खान काफी चिंतित नजर आ रहे थे। उनको देखकर समझ आ रहा था कि बेटे की चिंता में उन्होंने खाना पीना कम कर दिया है। जब मिले तो केवल काॅफी पर काॅफी ही पी रहे थे। उनके चेहरे पर चिंता साफ दिख रही थी।

किंग खान को जन्मदिन से पहले मिला तोहफा

शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इसके पहले ही उनको इतनी बड़ी खुशी मिली है। आर्यन खान की जमानत मिल गई है लेकिन वह 29 या 30 अक्टूबर को जेल से बाहर आएंगे। आर्यन खान के पूरे परिवार को जमानत के बाद काफी राहत मिली है। इससे पहले शाहरुख के सभी परिवार के सदस्य काफी चिंतित थे।

मुकुल रोहतगी की बात करें तो उन्होंने सेशन कोर्ट में आर्यन खान के समर्थन में बोलते हुए एनसीबी की कार्रवाई को अवैध बताया था। सेशन कोर्ट में उनकी बेल पेटिशन नामंजूर होने के बाद उन्होंने ये भी कहा था कि आर्यन को जेल में रखे जाने का कोई उचित वजह नहीं है।

 

 

 

 

 

 

Related posts

‘इसरो’ ने अंतरिक्ष यात्री बचाव प्रणाली की श्रृंखला में योग्य होने के लिए मुख्य प्रौद्योगिकी प्रदर्शन किया

mahesh yadav

बर्थडे स्पेशल-पैसों की तंगी ने बनाया साउथ फिल्मों का सुपरस्टार

mohini kushwaha

AAP को EC से लगा झटका, ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में अपील रद्द

Pradeep sharma