featured मनोरंजन लाइफस्टाइल

श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू‘ की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है इस फोटो में श्रद्धा काफी पॉट और सेक्सी नजर आ रही हैं। बता दें कि ये फोटो खुद श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है जिसमें श्रद्धा काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस अंदाज
श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर का ग्लैमरस अंदाज

बत्ती गुल मीटर चालू’

आपको बता दें कि इसके अलावा श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म में श्रध्दा कपूर के साथ लीड रोल में शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों की जोड़ी को इससे पहले फिल्म ‘हैदर’ में देखा गया था। अब एक बार फिर यह जोड़ी श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिखाई देगी।

लेक्ट्रिसिटी कंपनी के खिलाफ केस

श्रध्दा कपूर और शाहिद कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद एक वकील के रूप में दिखाई दे रहे हैं लेकिन वह कोई काम नहीं करते हैं। फिल्म में ‘प्यार का पंचनामा’ फेम दिव्येंदु शर्मा के कैरक्टर को शाहिद का दोस्त दिखाया गया है। जब दिव्येंदु की छोटी सी फैक्ट्री का लाखों का बिल आता है को वह सूइसाइड कर लेता है। यह घटना उसके दोस्त शाहिद को झटका देती है और वह इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के खिलाफ केस लड़ता है।

इसके अलावा श्रध्दा कपूर राजकुमार राव के साथ फिल्म स्त्री में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों में श्रध्दा कपूर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई इसलिए उनकी इन दोनों ही फिल्मों का हिट होना जरुरी है।

ये भी पढ़ें:-

श्रद्धा कपूर ने बयां किया ब्रेकअप का दर्द, कहा;दिल टूटता है तो दर्द होता है

किससे होगी श्रद्धा कपूर की शादी पिता ने दिया जवाब

रणवीर सिंह ने श्रद्धा कपूर के साथ लगाए ठुमके हो रहा है वायरल

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा जाएगा लखनऊ का दिल कहे जाने वाले चौराहे का नाम

mahesh yadav

5 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

राजस्थानःकोटा का निरन्तर विकास ही हमारी कोशिश-मुख्यमंत्री

mahesh yadav