featured देश

आईएएस अधिकारी शाह फैजल ने दिया विवादित बयान,बोले भारतीय मीडिया को शर्म आनी चाहिए

आईएएस अधिकारी शाह फैजल ने दिया विवादित बयान,बोले भारतीय मीडिया को शर्म आनी चाहिए

नई दिल्ली: आईएएस अधिकारी डा शाह फैसल एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इस बार भारतीय मीडिया पर निशाना साधा है। निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि भारतीय मीडिया जम्मू कश्मीर में संकट के हालात पैदा कर रहा है।

jk आईएएस अधिकारी शाह फैजल ने दिया विवादित बयान,बोले भारतीय मीडिया को शर्म आनी चाहिए

 

बीजेपी विधायक का विवादित बयान कहा, गृह मंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को मरवा देता गोली

 

शाह फैसल ने टवीट्र पर टवीट् किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के चुनाव जीतने के बाद मीडिया का एक वर्ग आलोचना कर रहा है। शाह ने लिखा कि, बहुत बोलने वाले चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बदत्तर बने रहें। भारतीय मीडिया के एक वर्ग के कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत को शर्मसार होना पड़ रहा है। पड़ोसी देश ने एक नया पीएम चुना है। वह बदलाव की बात कर रहा है परन्तु इस तरफ के लाउडमाउथस कुछ और ही चर्चा कर रहे हैं।

 

 

आपको बता दें कि शाह फैसल 2009 में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर रह चुके हैं। वो सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले पहले कश्मीरी थे और खुले मेधा के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित पहले कश्मीरी हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी उन्हें उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी थी। वह जम्मू और कश्मीर राज्य में यूथ आइकॉन की तरह उभरे हैं।

 

ऋतु राज

Related posts

डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद WhatsApp सर्विस बहाल, ट्विटर पर बना मजाक

Rahul

पंजाब के सीएम अमरिंदर मिले नरेंद्र मोदी से, कही ये बात

bharatkhabar

केंद्रीय अपरेंटिसशिप परिषद की बैठक में प्रशिक्षण में नए सुधारो पर विचार

bharatkhabar