Breaking News featured देश बिहार भारत खबर विशेष

यौन शोषण, बिहार में 11वीं की छात्रा ने लगाया कांस्टेबल पर यौन शोषण का आरोप

sexual explotation in biharRGbTyJn4gCd e1615454029193 यौन शोषण, बिहार में 11वीं की छात्रा ने लगाया कांस्टेबल पर यौन शोषण का आरोप

वैशाली – बिहार के वैशाली जिले में स्थित महिला थाने में एक आज लड़की ने हंगामा खड़ा कर दिया। उस लड़की का कहना है कि बिहार पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल ने उसे प्यार का झांसा देकर उसके साथ लगभग एक साल तक योन शोषण किया। और अब लड़की ने उससे शादी की बात कही तो वों शादी से इंकार कर रहा है।

फेसबुक से शुरू हुई थी प्यार की कहानी –
बताया जा रहा है कि लड़की और उस कांस्टेबल के प्यार की कहानी फेसबुक से शुरू हुई। लड़की का आरोप है कि आरोपित कांस्टेबल ने उसे प्यार का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ योन शोषण किया। जब उस लड़की ने उससे शादी की बात कही तो आरोपी मुक़र गया। अब लड़की का कहना है कि आरोपी कांस्टेबल उससे शादी करे नहीं तो मैं एफआईआर करूंगी। बता दे कि लड़की 11 वीं की छात्रा है।

नहीं थे हमारे बीच कोई शारीरिक सम्बन्ध : कांस्टेबल –
बताया जा रहा है कि इस हंगामे के चलते और मामला संज्ञान में आने के बाद थाने की महिला एसएचओ ने आरोपित कांस्टेबल को अपने पास तलब किया। आरोपित कांस्टेबल ने अपनी सफाई में यह कहा कि हमारी फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। एक साल से बातचीत हो रही थी। हम सिर्फ बात करते थे हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था और न है। ऐसे में लड़की ने कांस्टेबल को गलत करार कर दिया और कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करता है तो मैं इसके खिलाफ एफआईआर करूंगी। अब देखते है कि क्या होता है। बता दे कि बहुत देर तक हंगामा के दौरान बढ़ी मुश्किल से लड़की के घरवालों का पता लगाया गया, और उसे उसके माता पिता को सौंप दिया गया। वहीं आरोपित पुलिस कर्मी को लिखित शर्तनामा बनवा कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

 

Related posts

नोबल शांति अवॉर्ड जीतने वाली मलाला युसूफज़ई ने किया निकाह, जाने कौन है उनके पति और क्या करते हैं

Rani Naqvi

सीएम रावत ने किया मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ, मार्जिन मनी, अनुदान के रूप में होगी समायोजित

Rani Naqvi

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार खत्म, सोमवार को बस्तर और राजनंदगांव में सोमवार को मतदान

Rani Naqvi