मनोरंजन

विरुष्का के बाद प्रतीक बब्बर भी लेने जा रहे सात फेरे

prateek babbar विरुष्का के बाद प्रतीक बब्बर भी लेने जा रहे सात फेरे

नई दिल्ली। जबसे विराट और अनुष्का की शादी की खबरें सामने आईं है बॉलीवुड में सबकी धड़कनें बढ़ी हुईं है। इस कपल के अचानक से शादी करने के बाद बॉलीवुड में एक के बाद कई जोड़ों के शादी करने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में इलियाना की इंस्टाग्राम की एक फोटो से अंदाजा लगाया गया कि उनकी शादी भी हो गई। वहीं सुरवीन चावला ने तो शादी की ऑफिशयल अनाउंसमेंट भी कर दी। सोनम कपूर की शादी की चर्चा भी जोरों पर है वहीं एक और एक्टर है जो इस साल शादी करने वाला है।

 

prateek babbar विरुष्का के बाद प्रतीक बब्बर भी लेने जा रहे सात फेरे

लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर प्रतीक बब्बर अपनी निजी जिंदगी में नई पारी शुरु करने जा रहें हैं।खबर है कि प्रतीक जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से सगाई कर सकते हैं।प्रतीक और सान्या लखनऊ में 22 जनवरी को सगाई करने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि सगाई के फंक्शन में सिर्फ निजी लोग शामिल होंगे। प्रतीक और सान्या अपनी सगाई को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। वह किसी तरह की मीडिया सुर्खियां नहीं चाहते।

प्रतीक ने फिल्म जाने तु या जाने ना में काम किया था जहां से उन्हें पहचान मिली। हालांकि अभी बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया है, लेकिन टाइगर की बाघी-2 से वो धमाल मचाएंगे। इस फिल्म में उनका निगेटिव रोल होगा। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड एक लेखिका हैं। उनका परिवार राजनैतिक परिवार है।

बता दें कि एमी जैक्सन के साथ भी प्रतीक की अफेयर की चर्चा थी, लेकिन एमी के साथ रिश्ता टूटने का गम सह नहीं पाए और ड्रग्स की लत लग गई। अब प्रतीक इस आदत को छोड़कर उबर चुकें हैं और अपने करियर और निजी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रहें हैं।

Related posts

प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल का फैंस उड़ा रहें हैं मजाक

mohini kushwaha

किंग खान ने छुए ममता के पैर, फैन्स देखकर हुए गदगद

Breaking News

बॉलीवुड स्टार कोरोना पीड़ितों से क्यों मांग रहे खून?

Mamta Gautam