featured उत्तराखंड

आईएएस अफसर ओम प्रकाश बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव..

ias 1 आईएएस अफसर ओम प्रकाश बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव..

उत्तराखंड के नये मुख्य सचिव आईएएस अफसर ओम प्रकाश को बना दिया गया है। आदेश जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आज उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में मुख्य सचिव पद पर तैनात उत्पल कुमार सिंह 31 जुलाई यानि की कल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जिसके बाद उनकी जगह आईएएस अफसर ओम प्रकाश को उनका पद दिया जाएगा।

yogi 1 1 आईएएस अफसर ओम प्रकाश बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव..
आपको बता दें, 1987 बैच के उत्तराखंड के आईएएस अफसर ओम प्रकाश इस समय मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पद पर हैं। और 31 जुलाई को नया पद ग्रहण कर सकते हैं। उनकी गिनती मुख्यमंत्री के विश्वासपात्रों में होती है।तो वहीं खबर है कि, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। मुख्य सचिव पद से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद उत्पल कुमार सिंह की कोरोना संकट काल और इससे पहले केदारनाथ पुनर्निर्माण समेत विभिन्न कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए अहम पद से नवाजने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है।

https://www.bharatkhabar.com/unlock-3-guideline-night-curfew-over-gym-open/

उत्पल कुमार सिंह को केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा आइएएस अधिकारियों में शुमार किया जाता है। यही कारण है कि अब उन्हें नये पद की जिम्मेदारी दिये जाने की तैयारी की जी रही है।

Related posts

लखनऊ: नगर निगम में डीजल के नाम पर करोड़ों की लूट

Shailendra Singh

दलितों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा चिंताजनक : कांग्रेस

bharatkhabar

पाकिस्तान ने जेएम के प्रमुख मसूद अजहर को स्वीकार किया, लेकिन उसका दावा है कि वह ठीक नहीं है

bharatkhabar