featured यूपी

सरकार के साढ़े 4 साल पूरे होने पर आत्मनिर्भर यूपी महिला युवा किसान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

IMG 20210920 203950 सरकार के साढ़े 4 साल पूरे होने पर आत्मनिर्भर यूपी महिला युवा किसान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर जगह जगह सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर जिला मुख्यालय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन तथा जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया।

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों को फोटो प्रदर्शनी आयोजित कर दर्शाया गया है। इस फोटो प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में संचालित उन सभी योजनाओं का बखान किया गया है। जिससे प्रदेश के साथ साथ जनपद में सभी बर्गों सभी धर्मों के लोग किसी ना किसी सूरत में लाभान्वित हुए हैं। इस प्रदर्शनी में खासतौर पर उन लोगों की तस्वीरें लगाई गई हैं जो वास्तव में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं और आज सरकार की योजनाओं की वजह से ही इज्जत की जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी में सरकार द्वारा संचालित सभी विकासशील योजनाओं को दर्शाया गया है। जिनके माध्यम से उच्च वर्ग के लोगों से लेकर निम्न तबके के आम जनमानस तक सरकार ने योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने किस तरह से बखूबी विकास को अंजाम दिया है। आयोजित प्रदर्शनी 3 दिन तक चलेगी। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी की सरकार विकास का मॉडल है। देश के साथ साथ पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय विकास की गंगा बह रही है और यह सब हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहनत और सकारात्मक सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में विकास की गंगा बहाई है बुंदेलखंड के पिछड़े जनपद ललितपुर में भी कई विकास परियोजनाओं के प्रतिपादन में मुख्यमंत्री योगी जी का बड़ा हाथ है।

जनपद में एयरपोर्ट की स्वीकृति से लेकर छोटी-छोटी योजनाओं के संचालन तक प्रदेश सरकार के एक-एक व्यक्ति का सहयोग है, और उसी की बदौलत आज प्रदेश के साथ-साथ जनपद ललितपुर में विकास की गंगा बह रही है और  यह प्रदर्शनी उसी का जीता जागता उदाहरण है। जिसमें दर्शाया गया है उत्तर प्रदेश के साथ साथ जनपद ललितपुर के लोग किस तरह प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं और इज्जत की जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी का नाम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश प्रदर्शनी महिला युवा किसान…सबका विकास…. सबका सम्मान रखा गया है।

Related posts

ऊर्जा प्रदेश पर गहरा सकता है ऊर्जा का संकट, कई परियोजनाएं अधर में अटकी

piyush shukla

बिहार में गरमाई सियासत, कांग्रेस के चार एमएलसी जेडीयू में शामिल

Vijay Shrer

पीएम मोदी की केरल में रैली, दे सकतें हैं उरी आतंकी हमले पर बयान

shipra saxena