मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने लगाई जेट एयरवेज कंपनी को फटकार

divyanka tripathi anger Jet airways

नई दिल्ली। मशहूर टीवी शो ये है मोहब्बतें की इशी मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने पति विवेक दहिया के साथ एक एयरवेज कंपनी को जमकर फटकार लगाई। दरअसल दिव्यांका ने यह फटकार एयरवेज कंपनी की लापरवाही पर लगाई है। क्योंकि कलकत्ता से दिव्यांका मुंबई पहुंची। तो उन्हें पता चला कि उनका लगेज कोलकाता में ही छूट गया है। एयरलाइन की इस लापरवाही के बाद दिव्यांका काफी नाराज हो गई और उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट कर जेट एयरवेज पर अपना गुस्सा निकाला।

divyanka tripathi anger Jet airways
divyanka tripathi anger Jet airways

बता दें कि दिव्यांका ने ट्विट में लिखा कि लापरवाही की तो हद हो गई है, आपने हमारा लगेज कोलकाता में छोड़ दिया और हमें इसकी जानकारी देने या माफी मांगने की जहमत तक नहीं की। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा हम एयरपोर्ट पर आधे घंटे से मूर्खों की तरह इंतजार कर रहे हैं। पैसेंजर के टाइम की कोई कीमत ही नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार सेलेब के साथ ऐसा हो चुका है। दिव्यांका के बारे में आपको बता दें कि वह अपने पति के साथ कुछ दिनो पहले कोलकात्ता गई थीं। वहां पर उन्होंने कई तस्वीरें ली और फैंस के साथ शेयर की।

Related posts

अक्षय बोले, खेलों में पदक के साथ पैसा मिलना भी बेहद जरुरी

bharatkhabar

खुलासाः विकास ने बताया कि इस वजह से जीत गईं शिल्पा…

Vijay Shrer

ऋचा चड्ढा ने मास्क पहनने की दी सलाह तो नाराज हो गईं करिश्मा तन्ना

Saurabh