मनोरंजन

जानिए किस बात से दुखी रजनीकांत नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

rajni जानिए किस बात से दुखी रजनीकांत नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

नई दिल्ली। देश की एक महान नेता और तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद से राज्य में मातम पसरा हुआ है। लोग अम्मा के जाने से दुखी हैं और खुद को इस दुख से उबारने में लगे हुए हैं। इस बीच साउथ के सुपरहीरो कहे जाने वाले एक्टर रजनीकांत ने एक इस बार अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने फैन्स से भी उनके जन्मदिन पर पोस्टर आदि न लगाने की गुजारिश की है। ये रजनी का 66वां जन्मदिन है। बता दें  कि साउथ के इस सुपरहीरों का जन्मदिन 12 दिसंबर को है।

rajni

लोगों में भी इस बार किसी तरह की खुशी या त्योहार मनाने की चाह नहीं है। वो अम्मा के जाने से इतने आहत हैं कि उन्हें श्रद्धाजलि देने के लिए अपने चहेते एक्‍टर रजनीकांत का जन्‍मदिन नहीं मनाएंगे। इसके पहले जयललिता की आखिरी विदाई में पहुंचने पर रजनीकांत काफी दुखी दिखें। परिवार संग यहां पहुंचे रजनीकांत काफी समय तक नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे और उन्हें विदाई दी। गौर करने वाली बात है कि रजनी का जन्मदिन हर साल पूरे तमिलनाडू में जोर-शोर से मनाया जाता है।

 

 

Related posts

‘बेफ्रिके’ : बॉलीवुड और पेरिस कल्चर का कॉम्बिनेशन

Anuradha Singh

एक्टर सिद्धार्थ के परिवार ने जारी की अपील कहां ‘हमारी निजता का करें सम्मान’

Nitin Gupta

जांच में बुरी फंसी रिया चक्रवर्ती..

Rozy Ali