मनोरंजन

जानिए किसने सजाया-संवारा रणबीर कपूर का घर

gori khan जानिए किसने सजाया-संवारा रणबीर कपूर का घर

मुंबई। जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर इन दिनों अपने नए आशियाने में  बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने उद्यमी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को रणवीर के मकान को घर बनाने के लिए धन्यवाद दिया। ऋषि ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा कि वह और उनकी अभिनेत्री पत्नी नीतू सिंह, गौरी द्वारा उनके बेटे के घर के डिजाइन से बेहद खुश हैं।

gori_khan

 

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, “‘वास्तु’ अद्भुत है! गौरी खान! आपने रणबीर के मकान को घर बना दिया। खूबसूरत काम किया। मैं और नीतू हम दोनों इससे बेहद खुश हैं। धन्यवाद।” गौरी ने अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ साझेदारी में इंटीरियर डिजाइनिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने डिजाइन सेल के नाम से नए इंटीरियर स्टोर की शुरुआत भी की है। ऋषि को पिछली बार फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ कपूर के साथ देखा जा चुका है।

Related posts

कपूर फैमिली में कोरोना का कहर : अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी हुए पॉजिटिव, अर्जुन कपूर दोबारा हुआ पॉजिटिव

Rahul

दिशा पाटनी ने रेड बिकिनी में मालदीव बीच पर वॉक करते हुए दिए हॉट पोज, तस्वीरे हुई वायरल

Samar Khan

प्रेग्नेंसी में अनुष्का कर रही हैं योगा लेकर विराट की मदद, लोगों के दिल को छू गई तस्वीर

Hemant Jaiman