धर्म

जानिए साल 2017 में कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल ?

rashifal 2017 जानिए साल 2017 में कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल ?

वृश्चिक राशिफल 2017

scorpio 7 जानिए साल 2017 में कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल ?
– साल की शुरुआत किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है।

-काम धंधे में बढ़ोत्तरी होने से आपकी आमदनी में इजाफा संभव है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर लाभ कमा सकते हैं।

-मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की हो सकती है। व्यापारी अपने कारोबार का विदेशों में विस्तार कर सकते हैं।

– पैसे कमाने के लिए सही समय है। पैसे कमाने का कई अवसर मिलेंगे लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

– जितना पैसा कमाएंगे उतना ही खर्च करेंगे।

– भाग्य आपके साथ है इसलिए अपना परिश्रम जारी रखें।

– जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए यह समय कड़ी मेहनत करने का है। आपके यह प्रयास ही आने वाले समय में सफलता दिलाने में कारगर साबित होगा।

– मित्रों के साथ घूमने-फिरने व मौजमस्ती करने के कई मौके मिलेंगे।

-काफी दिनों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की भी संभावना है। जीवन साथी की तरफ से आप कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

– साल के मध्य से आपके संबंध कुछ तनावपूर्ण रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्नेह व सहयोग की कमी हो सकती है।

-अपने जुबान पर लगाम रखें वरना छोटे-छोटे मतभेद आपको तनावग्रस्त करेंगे।

-नए रिश्ते बनाने व अपने पार्टनर के साथ यात्रा करने के लिए यह समय अनुकूल बना हुआ है।

-साल के अंत में आप विवाह सूत्र में बंध सकते हैं।

-प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को परिवार की सहमति से विवाह करने के लिए साल के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

-बेवजह की यात्राएं और काम का बोझ आपको थका सकता है। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा।

– वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी।

-शनि साढ़ेसाती का फल – व्यापार में प्रगति, सुख-संपदा लाभ और घर में मांगलिक कार्य होंगे।

उपाय:-

हनुमानजी व शिवजी की रोजाना पूजा करें।

शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मंगलवार व शनिवार को गरीब लोगों को खाना खिलाएं।

शुभ अंक:-

आपके लिए 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72, 81 और 90 शुभ अंक हैं।

शुभ रंग:-

आपके लिए लाल, पीला, नारंगी, व सफ़ेद रंग शुभ है।

शुभ दिशा:-

आपके लिए उत्तर दिशा शुभ है।

Related posts

Aaj Ka Panchang: पंचांग 31 मार्च 2022, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल का समय

Rahul

Aaj Ka Rashifal: 06 मई का दिन इन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, जानें आज का राशिफल

Rahul

26 नवंबर 2021 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Neetu Rajbhar