नई दिल्ली। बाॅलीवुड में बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के अपनी पहचान बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हाॅलीवुड में भी अपना अलग मुकाम बना लिया है। भारत के साथ-साथ आज अमेरिका में भी प्रियंका के करोड़ों फैंस हैं। हाल ही में अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने नए राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला। जिसके बाद से मुस्लिम देशों के साथ-साथ हिंदुओं में भी काफी हलचल मची हुई है। खबरों की मानें तो ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारतवासियों और विदेशी सैलानियों का अमेरिका में काम करना मुश्किल हो जाएगा। इन्हीं खबरों के बीच जब प्रियंका से एक विदेशी पत्रकार ने पूछा कि डोनाल्ड ट्रंप के सरकार में आने के बाद क्या आप डरी हुई हैं प्रियंका ने ऐसा जवाब दिया जिससे पत्रकार की बोलती बंद हो गई। दरअसल प्रियंका पिछले काफी समय से वहां काम कर रही हैं। पहले क्वांटिको के सीजन फिर बेवाॅच फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका अमेरिका में रह रही थी।
Paparazzi : What are you thoughts on our new president elect Donald trump, kinda scary?
Priyanka : I’m Indian, are you scared? pic.twitter.com/xkvxkGM8QX
— ?alyazıa (@IAlyazya_) January 18, 2017
पत्रकार ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा की “डॉनल्ड ट्रम्प के बारे में आपके क्या विचार हैं? क्या आप डरी हुई हैं”? जिस पर पिगी चाप्स ने कहा कि “मैं एक हिंदुस्तानी हूं, क्या आप डरे हुए हैं?”। पत्रकार ने आगे कहा की “मैं तो नहीं डरा लेकिन बहुत सारे विदेशी डरे हुए हैं” जिसके बाद प्रियंका ने बिना किसी प्रतिक्रिया के अपने फैन को आॅटोग्राफ दिया और वहां से निकल गई। बता दें कि प्रियंका की फैन फालोइंग वहां कितनी है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीसी को पीपुल्स च्वाइस अवार्ड में दूसरी बार मोस्ट फेवरेट ड्रामेटिक एक्ट्रेस का पुरूस्कार जीता।