Breaking News दुनिया देश

धारा 370 का साइड इफेक्ट: पाकिस्तान के लाहौर में महाराजा रणजीत संह की प्रतिमा तोड़ी

maharaja ranjit singh धारा 370 का साइड इफेक्ट: पाकिस्तान के लाहौर में महाराजा रणजीत संह की प्रतिमा तोड़ी

नई दिल्ली। धारा 370 हटाने के बाद से पाक की प्रतिक्रिया लगातार जारी है व्यापारिक संबंधों के बाद राजनयिक संबंधों पर हमला बोलने के बाद अब एक बार फिर से पाकिस्तान ने धारा 370 हटाने का विरोध किया है। बताया जा रहा है कि लाहौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को दो लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।

इस मामले में दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण लाहौर किले में जून में ही किया गया था। पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और देश के ईशनिंदा कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने को लेकर आरोपी दोनों व्यक्ति क्रोधित थे। महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के नेता थे जिन्होंने 19 वीं शताब्दी में उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर में शासन किया था।

Related posts

आईबीपीसी क्लर्क की निकलीं 2557 भर्तियां, जानें किन-किन बैंकों में होगा चयन

Trinath Mishra

जानें धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त,ऐसे पा सकते हैं कर्ज से छुटकारा

mahesh yadav

14 साल बाद गुलबर्ग सोसाइटी दंगा मामले में 24 दोषी करार

bharatkhabar