INDvsSL: भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरा टी-20 मैच रात 8.30 बजे से खेला जाना था। लेकिन इस मैच को स्थगति कर दिया गया है। भारतीय ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है। एएनआई ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। पर अभी तक बीसीसीआई ने इस मामले पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Ind vs SL: Krunal Pandya tests positive for COVID-19, second T20I postponed
Read @ANI Story | https://t.co/5gYImrPKrT#INDvsSL pic.twitter.com/0dBmYAuPxp
— ANI Digital (@ani_digital) July 27, 2021
खबरों के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच स्थगित कर दिया गया है। भारतीय टीम के क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पूरी टीम को आइसोलेशन में रखा गया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही क्रुणाल पांड्या ने पहले टी-20 मैच में भाग लिया था। क्रुणाल के पॉजिटिव आने के बाद बाकी खिलाड़ियों के टेस्ट किए जाएगा। अगर सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो यह दूसरा टी-20 मैच बुधवार को खेला जाएगा।
दो खिलड़ियों को जाना था इंग्लैड
आपको बता दें कि सूर्य कुमार यादव और प्रथ्वी शॉ को इंग्लैंड जाना था। भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा था इन्हे इंग्लैंड दौरे पर इन दो खिलाड़ियों की जरूरत है। अब देखना होगा कि क्रुणाल के पॉजिटिव आने के बाद सूर्य कुमार यादव और पृथ्वी शॉ इंग्लैंड रवाना होंगे या फिर श्रीलंका में ही रहेंगे।