Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म का बुर्ज खलीफा के बाद दूसरा गाना हुआ रीलीज, एक्टर का दिखा ट्रांसजेंडर अवतार

6c77b945 933b 484e 9c7b e077b90e47a4 अक्षय कुमार की फिल्म का बुर्ज खलीफा के बाद दूसरा गाना हुआ रीलीज, एक्टर का दिखा ट्रांसजेंडर अवतार

बाॅलीवुड। विवादों से घिरी अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम का नाम बदल दिया गया है। क्योंकि इस नाम की वजह से फिल्म को बाॅयकाॅट किया जा रहा था। हाल में मिली जानकारी के अनुसार फिल्म का नाम अब सिर्फ लक्ष्मी है। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का दूसरा गाना बम भोले रीलीज हो चुका है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार पहली बार साड़ी में नजर आए। फिल्म के पहले गाने बुर्ज खलीफा को भी दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया था।

सॉन्ग यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में टॉप पर-

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म के नाम लक्ष्मी बम के नाम से हिंदू धर्म की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची थी। जिसके चलते हिंदू संगठन फिल्म के बाॅयकाॅट करने की तैयारी में थे। फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी लीड रोल में फिल्म का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ पहले ही सुपरहिट हो चुका है। अब इसका दूसरा सॉन्ग बम भोले लॉन्च हुआ है। ये सॉन्ग की भी काफी सुरहिट होने वाला है। इसमें अक्षय कुमार साड़ी पहन कर बहुत ही शानदार डांस करते हुए दिखाई देते हैं गाने का पिक्चाराइजेश बहुत ही कमाल है। इसमें वह एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें अक्षय ट्रांजेंडर के गेटअप में ही डांस कर रहे हैं।  इस सॉन्ग को कोरियाग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियाग्राफ किया है। ये सॉन्ग यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में टॉप पर है। इसे अबतक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को विरुज ने गाया है और इसका म्यूजिक उलुमनाती ने कम्पोज किया है। ये सॉन्ग इस वजह से तो स्पेशल है कि अक्षय कुमार पहली बार अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही खास बात ये भी है कि इस गाने में अक्षय कुमार के साथ 100 ट्रांसजेंडर डांस कर रहे हैं।

बम भोले गाना आते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया-

फराह खान ने ट्वीट कर लिखा,”कई सालों बाद एक गाना देखा जिसने मुझे हिला दिया!! लक्ष्मी का बम भोले। कमाल की एनर्जी और कोरियाग्राफी! गणेश आचार्य और अक्षय कुमार ने इससे पहले कभी ऐसा डांस नहीं किया। वो भी साड़ी में, डायरेक्टर लॉरेंस को शुभकामानएं। अक्षय कुमार ने फराह के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए आभार जताया। उन्होंने लिखा,”आप जैसे बड़े कोरियाग्राफ से इस तरह की सराहना बहुत बड़ी बाता है, धन्यवाद फराह।” बम भोले आते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। अक्षय कुमार की इस सॉन्ग की कोरियाग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने भी तारीफ की है। उन्होंने बम भोले सॉन्ग में अक्षय की एनर्जी और गणेश आचार्य की कोरियाग्राफी की सराहना भी की है।

Related posts

जल्द ही पाकिस्तान में कैद 439 भारतीय मछुआरे होंगे रिहा

shipra saxena

जम्मू कश्मीर पर केंद्र संजीदा नहीं: कांग्रेस

Rani Naqvi

शिवपाल यादव ने बोला बीजेपी सरकार पर हमला कहा, बिना पैसे के कोई काम नहीं होता

mahesh yadav