featured देश राज्य

बुराड़ी में स्कॉर्पियों सवार कुछ लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत

27 6 बुराड़ी में स्कॉर्पियों सवार कुछ लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत

नई दिल्ली। बुराड़ी में सोमवार को सुबह स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें अबतक 3 की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल भी हैं। खबरों के मुताबिक, यह एक गैंगवॉर थी। मिली जानकारी के मुताबिक, गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के बीच की इस लड़ाई में टिल्लू गैंग का राजू नाम का शख्स भी मारा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जिम से निकले दो युवकों को निशाना बनाया था। उनके ऊपर फायरिंग की।

 

27 6 बुराड़ी में स्कॉर्पियों सवार कुछ लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत

 

बता दें कि गोलियां पास से गुजर रहीं एक महिला और एक अन्य शख्स को भी लगीं। सभी को मैक्स अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने कुछ मीडिया कर्मियों को बताया कि हमलावर स्कॉर्पियो में सवार थे। उन्होंने राह चलते कुछ लोगों पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। मौके पर यह चर्चा भी थी कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किसी को किडनैप किया है, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने किडनैपिंग से इनकार किया।

Related posts

कानपुरः  आप नेता संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब इस नेता ने दर्ज कराई FIR

Shailendra Singh

राजस्थान में अध्यक्ष पद को लेकर मचा घमासन, अपना खेमा गजेंद्र सिंह के खिलाफ

mohini kushwaha

नेहरू ऑडिटोरियम में ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 14 दिसम्बर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Rani Naqvi