Computer featured Mobile Science वायरल साइन्स-टेक्नोलॉजी

अंटार्कटिका में लगातार पिघल रही बर्फ की चादर, अब तक पिघली इतने ट्रिलियन टन बर्फ

snow अंटार्कटिका में लगातार पिघल रही बर्फ की चादर, अब तक पिघली इतने ट्रिलियन टन बर्फ

 

पिछले काफी समय से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है । मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण प्रकर्ति पर भी असर पड़ रहा है ।

यह भी पढ़े

स्कॉटलैंड बना महिलाओं को मुफ्त सैनेटरी उत्पाद देने वाला पहला देश

 

हाल ही में वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में हो रहे बदलावों की स्टडी की है। उनका कहना है कि इस इलाके में 1997 से अब तक 12 ट्रिलियन टन बर्फ पिघल गई है। यह पिछले अनुमान से दोगुना है। बर्फ पिघलने के कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा, जिसका बुरा असर पूरी दुनिया पर होगा। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने लगभग 3 बिलियन डेटा पॉइंट्स को जोड़ा। यह बर्फ की चादर की बदलती ऊंचाई पर सबसे लंबे समय तक का डेटा सेट है। वैज्ञानिकों ने पाया कि लंबे समय तक मौसम में बदलाव से अंटार्कटिका की बर्फ पर भी असर पड़ता है।

penguinantarctica 1660374798 अंटार्कटिका में लगातार पिघल रही बर्फ की चादर, अब तक पिघली इतने ट्रिलियन टन बर्फ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्चर्स की मने तो अंटार्कटिका में बर्फ के पिघलने की प्रक्रिया महाद्वीप के बाहरी हिस्से से भीतरी हिस्से में फैल चुकी है। पिछले 10 साल में बर्फ का पिघलना अंटार्कटिका के पश्चिमी इलाकों में लगभग दोगुना हो गया है। साथ ही पिछले 25 साल में अंटार्कटिका की कोस्टलाइन में भी बदलाव आया है। इसकी वजह ग्लेशियर पिघलने के कारण बने आइसबर्ग हैं।

लगातार पिघल रही बर्फ की चादर

अंटार्कटिका महाद्वीप में हर साल 2,000 क्यूबिक किलोमीटर बर्फ की चादर बढ़ती है और बर्फ पिघलने या टूटने से उतनी ही बर्फ समुद्र में बह जाती है। इससे इक्विलिब्रियम (एक समान बैलेंस) बन जाता है। हालांकि, यह रिसर्च बताती है कि अब यह इक्विलिब्रियम बिगड़ने लगा है और तेज गति से बर्फ पिघलने लगी है।

snow अंटार्कटिका में लगातार पिघल रही बर्फ की चादर, अब तक पिघली इतने ट्रिलियन टन बर्फ

स्टडी के मुताबिक अंटार्कटिका अब साल 2000 के पहले जैसी स्थिति में वापस नहीं जा पाएगा और अगले 10-20 साल में इसकी बर्फ पिघलने की बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

Related posts

एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर बहन को कंधे पर ले जा रहे भाई,बहन की हुई मौत : मिर्जापुर

Arun Prakash

अरावली में 31 पहाड़ियों के लापता होने पर SC ने जताया आश्चर्य पूंछा, क्या लोग ‘हनुमान’ हो गए?

mahesh yadav

iPhone 12 बनेगा भारत में, जानिए कितनी होगी कीमत?

Rozy Ali