Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राज्य

आगामी आदेश तक राजधानी में बंद हुए स्कूल-काॅलेज, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई

afef01b3 a112 48ba a57a 7bf34f46bf60 आगामी आदेश तक राजधानी में बंद हुए स्कूल-काॅलेज, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देश के सभी स्कूल और काॅलेज को बंद कर दिया गया था। अनलाॅक होते ही देश के अलग-अगल हिस्सों में फिर से काॅलेज खोले जाने लगे। कोरोना के चलते अभी फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर से स्कल खोले जा रहे थे, लेकिन कोरोना के मरीज ज्यादा मिलने के कारण फिर से स्कूल खुलने पर सरकार ने अगले आदेश आने तक रोक लगा दी है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभी देश में हालात वैसे ही बने हुए हैं।

पहले की तरह होगी ऑनलाइन पढ़ाई-

बता दें कि मार्च 2020 को पूरे देश में लाॅकडाउन लगा दिया गया था। जिसके तहत सभी स्कूल, काॅलेज, सिनेमाहाॅल आदि को बंद कर दिया था। हालांकि अब देश को धीरे-धीरे अनलाॅक किया जा रहा है। देश में लगभग सभी चीजों को खोल दिया गया है। लेकिन अभी स्कूलो को राज्य में हालातों को देखते हुए खोला जा रहा है। यूपी समेत देश के कई राज्यों में 9 से लेकर 12 तक के लिए स्कूल खोले गए हैं। जबकि 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों की घर पर ही आॅनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। अभी तक डिग्री काॅलेजो और विश्वविद्यालय को बंद रखा गया है। सभी की ऑनलाइन कक्षाएं जारी हैं। वहीं कोरोना के मरीजों की संख्या में दिनों दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में स्कूल न खोलने के आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली में पहले की तरह ही बच्चों की ऑनलाइन-सेमीऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। हालांकि सरकार ने दिल्ली के अंदर 1 नवंबर 2020 से स्कूल खोलने का फैसला किया था। लेकिन जब तक कोरोना के मरीजो की संख्या में कमी नहीं दिखाई देती है जब तक ऑनलाइन पढ़ाई ही करवाई जाएगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। अगले आदेश आने तक पहले की तरह ही पढ़ाई जारी रहेगी।

Related posts

दून घाटी में 270 एकड़ नदी की जमीन पर किया गया अतिक्रमण: जिलाधिकारी

Trinath Mishra

शर्मनाक: अरुणाचल प्रदेश के एक स्कूल में शिक्षकों ने 88 छात्राओं को किया कपड़े उतारने पर मजबूर

Breaking News

पंजाब: बब्बर खालसा के 4 आतंकी गिरफ्तार

Pradeep sharma