featured देश राज्य

पाकिस्तानी फायरिंग के चलते LOC के आस-पास के स्कूल 3 दिन के लिए बंद

pakistani firing पाकिस्तानी फायरिंग के चलते LOC के आस-पास के स्कूल 3 दिन के लिए बंद

जम्मू। राजौरी और पुंछ में सीमा पार से रात भर चलती रहीं गोलियां। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलीबारी में एक कैप्टन सहित चार सैनिक शहीद हो गए। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त कीं। पाकिस्तानी फायरिंग के चलते LOC के आस-पास के स्कूल 3 दिन के लिए बंद। पाकिस्तानी सेना की ओर से रविवार को पुंछ सेक्टर में किए संघर्षविराम के उल्लंघन में चार भारतीय जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया। शहीदों में जम्मू कश्मीर लाइन इनफैंट्री के एक अधिकारी और तीन जवान हैं। रातभर सीमा पार से पुंछ के दिवार और बालाकोट में और राजौरी के बिंबर गली में फायरिंग होती रही।

pakistani firing पाकिस्तानी फायरिंग के चलते LOC के आस-पास के स्कूल 3 दिन के लिए बंद

बता दें कि शहीद हुए सैनिकों में कैप्टन कपिल कुंडू, राइफलमैन शुभम कुमार, राइफलमैन रामअवतार और हवलदार रोशन लाल हैं। जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने गोलीबारी में शहीद भारतीय सैनिकों की मौत पर दुख जताया है। इस साल इस सेक्टर में हुए संघर्षविराम उल्लंघन में अब तक नौ जवानों समेत 17 लोगों की मौत हुई है और 70 लोग घायल हो चुके हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ सेक्टर के शाहपुर और भिंबर गली में रविवार सुबह से गोलीबारी की जा रही है। चार जवानों के शहीद और एक जवान के घायल होने के अलावा दो बच्चे भी इस गोलीबारी का निशाना बन गए।

वहीं इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी गोलीबारी की है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की ओर से छोटे हथियारों, ऑटोमैटिक हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की गई। जम्मू के पुंछ सेक्टर में बीते रविवार सुबह करीब 11 बजे से हुई गोलीबारी शाम तक भी जारी थी। यह गोलीबारी पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में हुई। वहीं, पुंछ के ही बिंबर गली में हुए सीजफायर में सेना के चार जवान शहीद हो गए।

साथ ही बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी। इससे पहले, 30 जनवरी को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। तब पाक सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि करीब छह घंटे के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर से गोलीबारी की जो करीब आधे घंटे तक चली। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ था।

Related posts

बाल कलाकार के रूप में तमिल फिल्म से रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

Vijay Shrer

स्मृति इरानी ने राहुल पर बोला हमला, बोली न्याय के लिए नहीं, राजनीति करने गए हाथरस

Samar Khan

जम्मू-कश्मीर: अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगी सीटें, परिसीमन के बाद बढ़ेंगी 7 सीटें

pratiyush chaubey