featured यूपी

भाजपा हटाओ संविधान बचाओ आन्दोलन शुरू करेंगी सावित्री बाई फुले 

savitri भाजपा हटाओ संविधान बचाओ आन्दोलन शुरू करेंगी सावित्री बाई फुले 

लखनऊ। कांशीराम बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले 15 अगस्त 2021 से देशभर में ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ आन्दोलन शुरू करेंगी। इसका समापन लखनऊ में होगा। सावित्री बाई फुले ने बताया कि 2022 में उत्तर प्रदेश की सत्ता से और 2024 में केन्द्र की सत्ता से भाजपा को बाहर करना इस आन्दोलन का प्रमुख उद्देश्य है। वह शुक्रवार को लखनऊ के प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को जागरूक करने और संविधान को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में बहुजन महापंचायत का आयोजन किया जायेगा।

सावित्री बाई फुले ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेशभर में चोरी,डकैती,हत्या और बलात्कार के मामले बढ़े हैं। प्रदेश के अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था न होने के कारण कोरोना की बीमारी से लाखों लोग मौत के शिकार हुए। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर बढ़ गयी है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने नया कृषि कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है।

आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा 

कांशीराम बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फुले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी है। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने की लगातार साजिश कर रही है और बहुजन समाज को गुलाम बनाने का प्रयास कर रही है।

Related posts

आज सरकार बनाने का दावा कर सकती है बीजेपी, शिवसेना अभी भी अड़ी

Rani Naqvi

Radha Ashtami 2022: इस दिन मनाई जाएगी राधाष्टमी , जानें तिथि शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Rahul

बोर्ड परीक्षाओं की तिथि पर असमंजस, चुनाव आयोग के समक्ष पेश होंगे अधिकारी

Anuradha Singh