Breaking News featured खेल देश

BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की फिर बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

WhatsApp Image 2021 01 27 at 3.17.03 PM BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की फिर बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

कोलकाता। आज के दौर में बिगड़ते खान-पान की वजह से हमारे शरीर में अनेक बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। इन बीमारियों के कारण लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी बीच आज बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीस टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उनके सीने में अचानक दर्द की समस्या दिखाई देने लगी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पहले भी एक बार उनके सीने में ऐसा ही दर्द हुआ था।

2 जनवरी को भी हुआ था सीने में दर्द-

बता दें कि क्रिकेट में दादा के नाम से मशहूर सौरभ गांगुली की तबीयत आज फिर से बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाॅक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। दरअसल पिछली बार जब वह अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे तब उन्हें सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें पांच दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था। सौरव गांगुली के बाद उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की भी एंजियोप्लास्टी कराई गयी थी। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। जिसके चलते वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौरव गांगुली ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया था।

Related posts

सीएम अखिलेश ने किया लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन

piyush shukla

‘बॉलीवुड के डार्क सीक्रेट’ फिल्म के बदले होती है एक रात सोने की डिमांड

mohini kushwaha

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: निवेशकों का केंद्र बनेंगे यूपी के 5 जिले

Neetu Rajbhar