दुनिया

सऊदी के सुल्तान का शाही सफर, लग्जरी स्टाइल में पहुंचे इंडोनेशिया

salman bin सऊदी के सुल्तान का शाही सफर, लग्जरी स्टाइल में पहुंचे इंडोनेशिया

जकार्ता। सऊदी का राजशाही अपने आलीशान लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। और इसका ताजा उदाहरण किंग सलमान बिन अब्दुल्लाअजीज अल सउद के एक खास दौरे से लगाया जा सकता है। दरअसल दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश का दौरा करने के लिए सऊदी अरब के किंग इंडोनेशिया पहुंच चुके है। दिलचस्प बात तो ये है उनके साथ 1000 लोगों का कुनबा है जिनमें उनकी पत्नी और मंत्री भी शामिल है। इसके साथ ही स्वचालित सीढ़ियों के साथ, 2 मर्सिडिज बेंज सहित 460 टन का सामान भी पहुंच गया है।

salman bin सऊदी के सुल्तान का शाही सफर, लग्जरी स्टाइल में पहुंचे इंडोनेशिया

47 साल बाद किसी राजा ने किया इंडोनेशिया का सफर:-

सऊदी अरब के किंग सलमान बिन करीबन एक महीने के दौरे पर है और ऐसा करीबन 47 साल में पहली बार हो रहा है। राजशाही परिवार की ये यात्रा दो मुल्कों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत करने के तौर पर देखी जा रही है। अपनी जकार्ता की यात्रा के बाद बाली में स्थित रिसोर्ट में वो समय बिताएंगे। जाकार्ता पहुंचने पर सलमान बिन का इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने स्वागत किया और उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।

salman bin1 सऊदी के सुल्तान का शाही सफर, लग्जरी स्टाइल में पहुंचे इंडोनेशिया

शाही अंदाज के लिए दुनिया में मशहूर है सऊदी अरब परिवार:-

सऊदी अरब परिवार दुनिया में अपने शाही अंदाज के लिए जाना जाता है। 2015 में जब किंग ने वॉशिंगटन का दौरा किया तो उन्होंने जॉर्जटाउन स्थित पूरा फोर सीजन होटल बुक कर लिया था जो कि लग्जरी होटल में एक माना जाता है। इस होटल में 222 कमरें है। वहीं 1000 लोगों के साथ जब सऊदी के राजा ने फ्रांस रिवएरा बीच को तीन दिनों के लिए सुरक्षा का हवाला देकर बंद करने कर दिया गया था जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था।

salman bin2 सऊदी के सुल्तान का शाही सफर, लग्जरी स्टाइल में पहुंचे इंडोनेशिया

Related posts

कोलंबो बंदरगाह शहर में चीन में निर्माण का काम जारी रहेगा : महिंद राजपक्षे

Trinath Mishra

आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान घायल, सेना का सर्च ऑपरेशन 7वें दिन भी जारी

Pradeep sharma

नवाज शरीफ के ‘नापाक’ बोल : कहा बुरहान था कश्मीर का गौरव

shipra saxena