featured दुनिया

खुशखबरी! सऊदी अरब के लिए भारत से उड़ान सेवा 1 दिसंबर से शुरू

plane खुशखबरी! सऊदी अरब के लिए भारत से उड़ान सेवा 1 दिसंबर से शुरू

कोरोना वायरस की महामारी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी ब्रेक लगा दिया था। कोरोना की पहली लहर के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो रही थीं कि भारत में दूसरी लहर तेज हो गई। इसके बाद कई देशों ने भारत से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी। भारत की उड़ान सेवाओं पर जिन देशों ने रोक लगाई थी, उनमें से एक सऊदी अरब भी था।

सऊदी अरब ने अब भारत की उड़ानों पर लगी रोक हटाई
सऊदी अरब ने अब भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सऊदी अरब ने भारत को उन देशों की सूची से हटा दिया है जहां की उड़ानों पर रोक लगी है। सऊदी सरकार के इस फैसले के साथ ही भारत से सऊदी अरब की सीधी उड़ान का रास्ता साफ हो गया है। भारत से सऊदी अरब की सीधी उड़ान सेवा 1 दिसंबर से शुरू होगी।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी जानकारी
रियाद में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर सऊदी अरब की सरकार के फैसले की जानकारी दी है। रियाद में भारतीय दूतावास के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस फैसले के लिए सऊदी अरब की सभी संबंधित अथॉरिटीज को धन्यवाद दिया है। सऊदी सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के बीच आवागमन फिर शुरू होने से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:-

16 साल बाद GERMANY में मर्केल युग का अंत, पहली बार बनेगी नई सरकार

गौरतलब है कि सऊदी अरब की सरकार ने इस साल की शुरुआत में 20 देशों को रेड लिस्ट में डाल दिया था। इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल था. इन देशों की यात्रा पर सऊदी अरब ने प्रतिबंध लगा दिया था। अब दोनों देशों के बीच आवागमन फिर से शुरू हो सकेगा।

Related posts

एक और भयानक हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सात की मौत, दो दर्जन घायल

bharatkhabar

केजरीवाल के ‘विश्वास’ पर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला

Pradeep sharma

लखनऊ: कोरोना नियंत्रण के लिए फील्‍ड पर उतरे डीएम, माइक्रो कंटेनमेंट जोन सील  

Shailendra Singh