featured दुनिया

सउदी अरब ने सजाओं पर अचानक से क्यों दी ढील? जानिए सउदी के इन फैसले के पीछे की क्या है सबसे बड़ी वजह..

salmaan 1 सउदी अरब ने सजाओं पर अचानक से क्यों दी ढील? जानिए सउदी के इन फैसले के पीछे की क्या है सबसे बड़ी वजह..

अपनी क्रूर सजाओं को लेकर दुनियाभर में मशहूर सउदी अरब ने अचानक से अपनी छवि को पलटने वाले दो बड़े एलान कर दिए हैं। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

salmaan 2 सउदी अरब ने सजाओं पर अचानक से क्यों दी ढील? जानिए सउदी के इन फैसले के पीछे की क्या है सबसे बड़ी वजह..
सऊदी अरब के किंग सलमान ने अचानक से कट्टर इस्लामिक कानून में बदलाव करते हुए ऐतिहासिक फरमान सुनाए हैं।
किंग सलमान के नए आदेश के तहत अब नाबालिगों को गंभीर अपराध में सज़ा ए मौत नहीं दी जाएगी। बल्कि उसे किशोर जेल में 10 साल की सज़ा का सामना करना पडेगा।
इसके साथ ही अब कोड़े मारने वाली सजा को भी सउदी में खत्म कर दिया गया है। इससे पहले कोड़े मारने की सजा उन दोषियों को दी जाती थी जो विवाहेत्तर यौन संबंध, शांति भंग और हत्या जैसे संगीन जुर्म करते थे।
सउदी के इस बड़े फैसले की खुद पुष्टि करते हुए सऊदी सरकार के मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अब्वाद अल्वाद ने कहा कि यह सऊदी राजशाही के अधिक सुधारवादी कदम उठाने की और इशारा करता है।

https://www.bharatkhabar.com/relieved-news-from-america-did-america-take-control-of-corona/
सऊदी अरब के किंग सलमान कट्टरपंथी इस्लामिक कानून में बदलाव कर आधुनिक छवि बनाने की कोशिश में हैं। यही वजह है कि इससे पहले सऊदी अरब में अपराध करने पर कोड़े मारने की सजा को खत्म करने का फरमान सुनाया गया था और अब नाबालिग बच्चों को फांसी सजा में माफी देकर दुनिया को बड़ा संदेश देने की कोशिश की है और इस संदेश की दुनियाभर में तारीफ भी हो रही है।

Related posts

गरीब कल्याण योजना के लाभ को सरकार ने और बढ़ाया, अब इस तारीख तक मिलेगा फायदा

Rahul

जवान और किसान के सहारे उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकेगी प्रियंका गांधी

sushil kumar

देश में बना 4 करोड़ की लागात से स्वदेशी विमान, प्लेन के नाम में पीएम मोदी का नाम भी शामिल

Rani Naqvi