featured धर्म

सउदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद जानिए सउदी अरब सहित भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद?

eid 1 सउदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद जानिए सउदी अरब सहित भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद?

मुस्लिम धर्म में ईद का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि ईद के लिए मुस्लिमों को पूरे 30 दिनों तक अल्लाह की इबादत में रोजे रखने होते हैं।

eid 2 सउदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद जानिए सउदी अरब सहित भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद?

रमजानों के पाक महीने के खत्म होते ही दुनियाभर में ईद का त्यौहार बड़े ही उल्लास के साथ मन्या जाता है।

इस साल भी रमजान का पाक महा समाप्ति की ओर है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, ईद किस दिन मनाई जाएगी।

इसको लेकर बेहद वो कन्फयूज है। क्योंकि ईद सबसे पहले इस्लाम धर्म की शुरूआत करने वाले सउदी अरब में मनाई जाती है। और वो भी चांद देखकर। लेकिन सउदी में अभी चांद नहीं दिखा है।

सऊदी अरब में इस साल ईद उल फित्र का त्योहार रमज़ान के पूरे 30 रोज़े रखने के बाद मनाया जाएगा।

दरअसल, सऊदी अरब, यूएई और कई खाड़ी देशों में 22 मई को ईद का चांद दिखाई नहीं दिया

इसलिए 23 मई को ईद नहीं मनाई गई. सऊदी अरब समेत तमाम खाड़ी देशों में 24 मई यानी रविवार को ईद मनाई जाएगी।

ईद-उल-फित्र के साथ इस्लामिक कलैंडर शव्वाल के महीने की शुरुआत होती है।
ईद का दिन एकमात्र ऐसा दिन होता है जिस दिन रोज़ा यानी उपवास नहीं रखा जाता।

ईद के चांद का दीदार होने के बाद यानी शव्वाल का महीना शरू होने के साथ ईद मनाई जाती है, इसलिए दुनियाभर में इसकी तारीख अलग-अलग होती है।

इसलिए सउदी सहित खाड़ी देशों में रविवार को ईद मनाई जाएगी तो वहीं भारत सहित अन्य देशों में सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

कैसे मनाई जाती है ईद?
इस दिन मुस्लिम धर्म के लोग घर में मीठे पकवान बनाते हैं। एक दूसरे से गले मिलकर सारे गिले-शिकवा दूर करते हैं।

घर में बनी मीठी सेवइयां दिलों में मिठास भर देती हैं. इस दिन सभी मुस्लिम मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं।

अपने परिवारजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए दुआ मांगते हैं। इसमें ग़रीबों को फितरा देना वाजिब है जिससे वो लोग जो ग़रीब हैं मजबूर हैं अपनी ईद मना सकें।

सही मायने में दिलों को मिलाने का त्योहार है ईद। खुदा का लोगों को एक साथ मिलकर रहने का पैगाम है ईद।

दिल से अल्लाह तक पहुंचने का रास्ता है ईद। इस दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया भी अदा करते हैं क्योंकि उनकी रहमत करम के कारण ही उनमें इतने कठिन रोज़ा रखने की हिम्मत आई।

https://www.bharatkhabar.com/karachi-plane-crashed-near-airport-last-distress-call-of-pakistani-pilot/
इसलिए ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Related posts

म्यामां की नेता आंग सान सू की ने कहा कि म्यामां में पत्रकारों को कानून तोड़ने की सजा दी गई

rituraj

केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन से की सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुलाकात

piyush shukla

केरल विमान हादसे ने रोक दीं 17 लोगों की सांसे, जानिए कितना खतरनाक था हादसा..

Rozy Ali