featured देश यूपी

हज यात्रा को लेकर सउदी अरब सरकार का बड़ा फैसला

हज यात्रा को लेकर सउदी अरब सरकार का बड़ा फैसला

लखनऊ: भारत से हज का आवेदन करने वालों लोगों के लिए एक बुरी खबर है। इसाबर सउदी अरब ने बाहर के सभी देशों के लोगों पर रोक लगा दी है। बाहर के देशों से जो लोग सउदी अरब में हज करने जाते है,  उन सभी देशों के लोगों के आवेदन पर यहां की सरकार ने रोक लगा दी है। सउदी सरकार ने कोरोना के मद्देनजर यह बड़ा फैसला लिया है। इस बार हज यात्रा सिर्फ सउदी अरब में रहने वाले लोग ही कर पाएंगे।

कोरोना की वजह से लिया गया फैसला

कोविड 19 की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। हर देश को अपने देश के लिए नए नियम और उनमें संशोधन करने पड़े। मुस्लिमों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल पर भी कोरोना का साया पड़ा। हज पर जाने वालों यात्रियों के सभी देशों पर सउदी अरब सरकार ने बैन लगा दिया है। सउदी सरकार ने बाहर के सभी देशों से आने वाले यात्रियों के आवेदन पर रोक लगा दी है।

सभी बाहरी देशों पर बैन

अब कोरोना पर नियंत्रण पाने के बाद ही भारत और अन्य देश सउदी अरब में हज यात्रा पर जा पाएंगे। इस बार बाहरी देशों के हज यात्रियों को मायूस होना पड़ेगा।

भारत से हजारों की संख्या में जाते है यात्री

हज यात्रा पर भारत में हजारों लोगों ने आवेदन किया था। सभी यात्री नई गाइड लाइन का इंतजार कर रहे थे। पर नई जानकारी आते ही सभी को मायूस होना पड़ा। सउदी सरकार ने 2021 सभी आवेदनों को रद्द कर दिया। अब कोरोना से हालात सुधरने पर ही सउदी सरकार लोगों को हज यात्रा पर आने देगी।

Related posts

हैरान करने वाले आंकड़ेः नोटबंदी के 6 दिनों मे जमा हुए 9 हजार करोड़

Rahul srivastava

पाकिस्तानःस्वतंत्रता दिवस से पहले इमरान खान के प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे

mahesh yadav

समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले कन्नौज के पम्पी जैन के ठिकानों पर पहुंची IT की टीम

Neetu Rajbhar