featured देश राज्य

सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के 17वें राज्यपाल

सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के 17वें राज्यपाल

नई दिल्ली: हरियाणा के 17वें राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य ने शपथ ग्रहण की। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण मुरारी ने सत्यदेव नारायण आर्य को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में हरियाणा के नए राज्यपाल ने समारोह में आए महानुभावों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी बधाई स्वीकार की।

 

sat सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के 17वें राज्यपाल

 

 

ये भी पढें:

हरियाणा के मिर्चपुर कांड को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,20 दोषियों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा
हरियाणा के रोहतक में एक गुरुकुल में बच्चों के साथ यौन शोषण,सीनियर छात्रों पर यौन शोषण का आरोप

समारोह में राज्यपाल के परिवार से उनके सुपुत्र ओमप्रकाश रंजन व कौशल किशोर, पुत्री सुनंदा व कंचनमाला और उनके रिश्तेदार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, श्रम व रोजगार मंत्री नायब सैनी, विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल, एचपीएससी सदस्य नीता खेड़ा समेत अन्य नेतागण व अफसर मौजूद थे।

 

चंडीगढ़ पहुंचने पर सत्यदेव नारायण आर्य व उनकी पत्नी सरस्वती देवी का हरियाणा के सीएम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को परेड के जरिए सलामी भी दी गई। अंत में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी नागरिकों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

 

ये भी पढें:

हरियाणाःपुलिस ने 174 अभियोग दर्ज कर 285 मादक तस्करों को गिरफ्तार किया
हरियाणा: अनिल विज ने सिद्धू पर लगाया आरोप,कहा- वह पाकिस्तानी एजेंट की तरह बर्ताव कर रहे

 

By: Ritu Raj

Related posts

महाराष्ट्र: हिरासत में लिए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में जुटी पुलिस

Saurabh

गाजियाबादः बदमाशों ने परिवार के चार सदस्यों को गोलियों से भूना, तीन की मौत एक जख्मी

Shailendra Singh

एयर इंडिया के खाने में कॉकरोच, यात्री ने ट्वीट की तस्वीर

bharatkhabar