यूपी

लखनऊ: सतीश यादव 12वीं बार बने राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

लखनऊ: सतीश यादव 12वीं बार बने राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

लखनऊ: राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ लखनऊ शाखा के अधिवेशन में सतीश चंद यादव अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्वाचित हुए हैं। वहीं, दिनेश कुमार तीसरी बार मंत्री बने और अन्य पदों पर सुरेश यादव उपाध्यक्ष, राकेश शर्मा संयुक्त मंत्री, आलम नवाज कोषाध्यक्ष चुने गए।

परिषद के प्रमुख उपाध्‍यक्ष ने दिलाई शपथ

निर्वाचन अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव द्वारा चुनाव संपन्‍न कराया गया। परिषद के प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव ने विजयी पदाधिकारियों को संघ के संविधान की शपथ दिलाई।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अम्बुज सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा, सचिव डॉ. पी के सिंह उपस्थित रहे और अधिवेशन को संबोधित किया।

कर्मियों की हर समस्‍या का होगा समाधान: डॉ. अम्‍बुज  

डॉ. अम्बुज सिंह ने कहा कि, कोविड काल में एनएमए कर्मियों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। प्रशासन स्तर पर कर्मियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं, परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया,।

महामंत्री मिश्रा ने कहा कि, वर्तमान समय में कर्मचारियों के लिए संघर्ष का समय है। परिषद कर्मचारियों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इसके अलावा डॉ. पी के सिंह, सुभाष श्रीवास्तव और सुनील यादव ने अधिवेशन को चिंतन का एक मंच बताया। उन्होंने कुष्ठ कर्मियों की वेतन विसंगति को केंद्र की भांति 1996 से दिए जाने की मांग की।

Related posts

राज्यवर्धन राठौड़ समेत इन दिग्गजो ने दी, सिक्किम के सीएम को जन्मदिन की बधाई

mohini kushwaha

सभी राजनीतिक दलों के एजेंडे से गायब हुआ सस्ता न्याय

shipra saxena

वाराणसी हादसे को लेकर अखिलेश ने सीएम को घेरा, अब तक 18 लोगों की मौत

Rani Naqvi