featured यूपी

यूपी चुनाव 2022: प्रयागराज में बोले सतीश चंद्र मिश्र, राम मंदिर SC की वजह से बना

यूपी चुनाव 2022: ब्राह्मणों का वोट लेकर उन्हीं की हत्या कराई-सतीश चंद्र मिश्र

यूपी चुनाव 2022: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सोमवार को जनपद प्रयागराज हंडिया विधानसभा क्षेत्र के सैदाबाद पहुंचे। राष्ट्रीय महासचिव सैदाबाद में नरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज के सम्मान सुरक्षा-तरक्की को लेकर “विचार संगोष्ठी” प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।satish यूपी चुनाव 2022: प्रयागराज में बोले सतीश चंद्र मिश्र, राम मंदिर SC की वजह से बना

सतीश चंद्र मिश्र के कार्यक्रम की शुरुआत विधि पूर्वक मंच पर ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारण किया गया। उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने 2022 विधानसभा चुनाव का आगाज करते हुए ब्राह्मणों को एकजुट रहने की अपील की।

बहन मायावती द्वारा कहे गए शब्द का जिक्र करते हुए कहा कि “यह हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा विष्णु महेश है”- सतीश चंद्र मिश्र

इस दौरान मंच पर संबोधन करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज करते हुए ब्राह्मण को एकजुट होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अपने विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मणों के साथ छल किया है। ब्राह्मणों का वोट लेकर ब्राह्मणों को ही मरवाने का काम किया है।satish3 यूपी चुनाव 2022: प्रयागराज में बोले सतीश चंद्र मिश्र, राम मंदिर SC की वजह से बना

राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट की वजह से बना

उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि राम मंदिर उनकी सरकार के वजह से बनेगा, लेकिन सच तो यह है कि मंदिर किसी सरकार के वजह से नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बन रही है। उन्होंने कहा कि हां यह सच है कि मंदिर के नाम पर बीजेपी देश के लोगों से चंदा इकट्ठा करके उसे गबन जरूर किया है।satish3 1 यूपी चुनाव 2022: प्रयागराज में बोले सतीश चंद्र मिश्र, राम मंदिर SC की वजह से बना

बीजेपी ने मंदिर के नाम पर पैसा लिया

उस पैसे को चुनाव लड़ने के लिए इकट्ठा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी और चीजों में कानून बनाया अगर चाहती तो राम मंदिर के लिए भी कानून पास करा सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया क्योंकि उसे इस पर राजनीति करके वोट लेना था।satish4 यूपी चुनाव 2022: प्रयागराज में बोले सतीश चंद्र मिश्र, राम मंदिर SC की वजह से बना

हाथरस कांड निंदनीय था

सतीश चंद्र मिश्र ने हाथरस कांड के बारे चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरीके से हाथरस में लड़की का रेप हुआ और उसके बाद मृतक लड़की का शरीर उसके माता-पिता को न देकर बल्कि दिल्ली में बैठे लोगों के दबाव में फोन के माध्यम से जिलाअधिकारी के देखरेख में दो ढाई बजे रात बिना परिवार को जानकारी दिए उस लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उस लड़की के शरीर को जलाया गया। वह निंदनीय था। हाथरस के साथ ही सतीश चंद्र मिश्रा ने खुशी दुबे मामले में भी जिक्र करते हुए सरकार के तानाशाही रवैए के बारे में जनता के बीच रखा।satish7 यूपी चुनाव 2022: प्रयागराज में बोले सतीश चंद्र मिश्र, राम मंदिर SC की वजह से बना

ब्राह्मण और दलित मिलकर बीएसपी को जिता सकते है

भाषण की अंत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 11 फीसदी ब्राम्हण यदि 23 फीसदी दलित का साथ देते हुए अगर मिलकर एक दूसरे की मदद करते हैं, तो आने वाले आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जगह बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। ब्राह्मणों को वह सभी सम्मान मिलेगा जिसके वह हकदार हैं।

Related posts

हरक सिंह रावत के इस्तीफे से बीजेपी में घमासान, इस्तीफा देने के बाद से गायब हरक सिंह  

Saurabh

बिहार: सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

pratiyush chaubey

मिर्जापुर भाग-2 के सामने चुनौतियां, जानें क्या भाग-1 को छोड़ पाई पीछे

Samar Khan